{"_id":"5f04fb7e8ebc3e42c50a7d9b","slug":"fire-on-second-floor-of-shastri-bhawan-papers-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री भवन की दूसरी मंजिल पर लगी आग, कागजात जले, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री भवन की दूसरी मंजिल पर लगी आग, कागजात जले, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Jul 2020 04:17 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
संसद भवन के पास स्थित शास्त्री भवन की दूसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर को आग लग गई। आग लगते ही शास्त्री भवन में कार्यरत लोग बाहर निकल आए थे। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कमरे में रखा पूरा सामान जल गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मिली। आग शास्त्री भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 253 में लगी थी। इस कमरे में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का कार्यालय है। आग से कमरे में लगा एसी, सोफा और फर्नीचर समेत काफी कागजात जल गए। आग से पूरे फ्लोर पर धुआं भर गया था। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत शास्त्री भवन को खाली कर लिया था। शुरुआती जांच शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।