फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire in hotel due to gas leak, three people scorched

गैस रिसाव से होटल में लगी आग, तीन लोग झुलसे

Wed, 17 Feb 2021 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in hotel due to gas leak, three people scorched
नई दिल्ली। शाहदरा के कांति नगर स्थित एक होटल में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग में तीन लोग झुलस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि गैस रिसाव की वजह से आग लगी थी। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन

झुलसे लोगों की पहचान रसीद (41), राजा (23) और इरशाद (22) के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे कांति नगर के सुनहरी मस्जिद के पास एक होटल के अंदर गैस सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। तब तक आग पूरे होटल को चपेट में ले चुकी थी। दमकल कर्मियों को पता चला कि होटल के कमरे में कुछ लोग फंसे हैं। दमकल कर्मियों ने फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला, जो 25 फीसदी झुलस गए थे।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने आसपास की दुकानों को खाली करवाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था। दोपहर में होटल कर्मियों ने खाना बनाने के लिए लाइटर जलाया, तो इसी दौरान आग पूरे होटल में फैल गई। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed