{"_id":"60e0c56f8ebc3ee2215b554f","slug":"fire-in-building-2-injured-ashram-news-noi59138934","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुध विहार में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, दमकलकर्मी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुध विहार में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, दमकलकर्मी समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। बुध विहार इलाके में शनिवार सुबह 4 मंजिला इमारत के भूतल स्थित पार्किंग में आग लग गई। दो गाड़ियों में लगी आग से उठी लपटें और धुआं ऊपर की मंजिल में फैल गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर इमारत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी छत पर चले गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को निकालने में जुट गई। चौथी मंजिल पर रहने वाले कमलेश, उनकी पत्नी अर्चना और बेटे आयुष को बाहर निकालते समय सीढ़ी से गिरने से दमकल कर्मी नवीन का पैर टूट गया। जबकि गर्म ग्रिल को पकड़ने की वजह से कमलेश भी 20 फीसदी झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं नवीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। विजय विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6.04 बजे पुलिस व दमकल विभाग को बुध विहार फेज एक की 4 मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आसपास रहने वालों ने इमारत की छत पर फंसे करीब एक दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। चौथी मंजिल पर रहने वाले कमलेश, अर्चना और आयुष इमारत में फंसे थे। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर तीनों को बाहर निकाला। इस दौरान बवाना डीएसआईआईडीसी फायर स्टेशन में तैनात हवलदार नवीन सीढ़ी से गिरकर घायल हो गए। जबकि नीचे उतरने के दौरान कमलेश ने आग लगने से गर्म हो चुकी ग्रिल को पकड़ लिया। जिसकी वजह से उसका हाथ झुलस गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक पार्किंग में लगे बिजली मीटर में शार्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका है। आग से पहली मंजिल को भी नुकसान पहुंचा है।