फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire broke out in a car parked in a police station parking lot as soon as it started

दिल्ली: थाने की पार्किंग में खड़ी कार में स्टार्ट करते ही लगी आग, 95 फीसदी झुलसा हवलदार, सात और वाहन जले

Sat, 30 Apr 2022 05:59 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 05:59 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि घायल हवलदार की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की पांचवीं बटालियन में तैनात है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह 95 प्रतिशत झुलस गया।

विज्ञापन
Fire broke out in a car parked in a police station parking lot as soon as it started
कार में लगी आग। - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाने की पार्किंग में गुरुवार रात स्टार्ट करने के दौरान कार में आग लग गई। चपेट में आने से एक हवलदार झुलस गया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैली और वहां खड़ी छह अन्य वाहनों को चपेट में ले लिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ी आग बुझाने में जुट गई और घायल हवलदार को कार से निकालने के बाद पास के अस्पताल में भेजा गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि घायल हवलदार की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की पांचवीं बटालियन में तैनात है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह 95 प्रतिशत झुलस गया है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जितेंद्र मूलत: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना किठौर पोस्ट शाहजहांपुर गांव नित्यानंदपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली के करावल नगर इलाके के सभापुर गांव में पत्नी के साथ रहता है। 
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 11 बजे दमकल विभाग को कल्याणपुरी थाने के पार्किंग में आग लगने की जानकारी मिली। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। पार्किंग में वाहनों से आग की लपटें निकल रही थी। थाने में मौजूद पुलिस कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक कार से झुलसे हवलदार को बाहर निकालकर पुलिसकर्मी उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भेज चुके थे। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में सात वाहन जल गए।

 शुरूआती जांच में पता चला कि हवलदार ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी कार में बैठ कर कार को स्टार्ट किया। इसी दौरान उसकी कार से चिंगारी निकली और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed