फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire broke out at many places as temperature increased

Delhi News: तापमान बढ़ने के साथ कई जगहों पर लगी आग

Mon, 20 May 2024 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out at many places as temperature increased
सभी जगहों पर दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में 24 घंटे में कई जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई। सोमवार शाम करोलबाग में एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई, वहीं इससे पहले जीटी करनाल रोड पर चलती कार में आग लग गई। इसी तरह मुखर्जी नगर स्थित एक पीजी होम में आग लग गई। यहां रह रहीं छात्राओं ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

वहीं आजादपुर मंडी के पास दिल्ली पुलिस के जवान की बाइक में आग लग गई, जिससे आसपास खड़ी अन्य बाइकें में भी आग की चपेट में आ गईं। सभी जगहों पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसी भी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम 5.27 बजे करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने देखा कि कपड़े के शोरूम के ऊपर की मंजिल पर तीन लोग फंसे हैं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सोमवार की दोपहर जीटी करनाल हाई-वे पर मुकरबा चौक से अलीपुर की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख उसमें सवार दो युवकों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed