फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire breaks out in four-storey building, one dead

Delhi News: चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक की मौत

Mon, 20 May 2024 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in four-storey building, one dead
ज्योति नगर स्थित दुर्गापुरी एक्सटेंशन की घटना
विज्ञापन

दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित दुर्गापुरी एक्सटेंशन में सोमवार सुबह चार मंजिला इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पहली मंजिल पर मौजूद एक युवक की जलने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र उर्फ छोटू (45) के रूप में हुई है।
आग लगी तो इमारत के मालिक दो भाइयों के परिवार सुरक्षित बाहर निकल गए। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर के समय आग पर काबू पाया गया, बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पहली मंजिल से एक शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। ज्योति नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6.01 बजे सूचना मिली कि दुर्गापुरी एक्सटेंशन, 100 फुटा रोड पर रेमंड शोरूम की चार मंजिला इमारत में आग लग गई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत 150 गज में बनी थी। ग्राउंड फ्लोर पर रेमंड का शोरूम था, जबकि पहली मंजिल पर कपड़े का गोदाम था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर शोरूम के मालिक पदम सिंह और संजय सिंह नामक भाइयों का परिवार रहता था। जितेंद्र उर्फ छोटू बचपन से ही पदम सिंह और संजय सिंह के पास रहकर उनकी मदद करता था। वह पहली मंजिल के गोदाम में सो जाता था। सोमवार सुबह अचानक शोर-शराबे और चिल्लाने की आवाज पर पदम और संजय के परिवारों की आंख खुली। सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन जितेंद्र पहली मंजिल पर फंस गया। दोपहर करीब 12.55 बजे आग पर काबू पाने के बाद टीम सर्च करते हुए पहली मंजिल पर पहुंची तो वहां जितेंद्र उर्फ छोटू का शव मिला। पुलिस पदम और संजय के परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed