Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire breaks out in DTC e-bus; driver jumps out to save his life

Delhi News: डीटीसी की ई-बस में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 12 Nov 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in DTC e-bus; driver jumps out to save his life
पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार देर रात डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे के समय बस में कोई यात्री नहीं था। चालक ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:57 बजे शास्त्री पार्क के ई-ब्लॉक अंडरपास के नजदीक बस में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बताया जा रहा है कि बस चलाते समय चालक ने वाहन से धुआं निकलता और आग की लपटें उठती देखीं। उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 11:30 बजे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed