{"_id":"64de2d190ee70ce77d08f0f4","slug":"fire-breaks-out-in-cosmetic-factory-five-firefighters-injured-ashram-news-c-340-1-del1011-21985-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: काॅस्मेटिक फैक्टरी में लगी आग, पांच दमकलकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: काॅस्मेटिक फैक्टरी में लगी आग, पांच दमकलकर्मी घायल
विज्ञापन
30 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक काॅस्मेटिक की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग तीन मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी थी और तेजी से फैल रही थी। आग बुझाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्टरी का दरवाजा और दीवार का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से फायरमैन धरमवीर, अजीत, नरेंद्र, जयवीर और विकास घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.56 बजे सेक्टर 5 बवाना औद्योगिक क्षेत्र के जे ब्लॉक में एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली थी। फैक्टरी में काॅस्मेटिक व इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान की वजह से आग तेजी से फैली। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।