{"_id":"60ce13c47d340779584b7081","slug":"fire-breaks-out-in-building-due-to-gas-leak-in-mangolpuri-delhi-eight-people-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रसोई गैस सिलिंडर रिसाव होने से लगी आग, एक परिवार के तीन सदस्यों सहित 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रसोई गैस सिलिंडर रिसाव होने से लगी आग, एक परिवार के तीन सदस्यों सहित 13 घायल
Sat, 19 Jun 2021 09:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:26 PM IST
सार
मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने पंद्रह मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि रेगुलेटर बदलने के बाद सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था।
विज्ञापन
आग लगने से घर का सारा सामन जलकर हुआ राख
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मंगोलपुरी इलाके में शनिवार शाम रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद एक इमारत में आग लग गई। आग में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। शोर शराबा होने पर आ पास के लोग वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, इस दौरान 13 लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी को पास के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि मामूली रूप से झुलसे तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने पंद्रह मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि रेगुलेटर बदलने के बाद सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गणेश सपरिवार एन ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार शाम गणेश के अलावा उसकी पत्नी सावित्री और बेटी महिमा और बेटा सचिन घर में मौजूद थे। शाम करीब साढ़े छह बजे सावित्री रसोई घर में चाय बनाने के लिए गई थी। गैस चुल्हा को जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई अचानक धमाके के साथ चारों तरफ आग फैल गई। महिला के साथ साथ उसका बेटा और बेटी आग के चपेट में आ गए। धमाका होते ही आस पास के लोग वहां पहुंचे और महिला और उसके परिवार वालों के शरीर में लगी आग को बुझाने लगे। इसी दौरान आग के चपेट में आने से पड़ोस में रहने वाली गीता, प्रिंस, लक्ष्मी, विनोद, विवेक, छत्तरपाल, संजू, संध्या, निर्मला और मनीषका झुलस गए। आस पास के लोगों ने अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसी दौरान सूचना मिलने पर पौने सात बजे पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। तब तक स्थानीय लोग आग में झुलसे परिवार के लोगों को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। दमकल की तीन गाडिय़ों ने पंद्रह मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला मकान में गणेश का परिवार रहता था। उनकी नीचे में रसोई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि परिवार ने शनिवार को ही गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बदला था। जिसके बाद से सिलिंडर से गैस रिसाव हो रहा था। महिला के माचिस जलाने के बाद अचानक आग भड़क गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गणेश की पत्नी और प्रिंस की हालत नाजुक है। जिन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन