{"_id":"60c755788ebc3e87100c31ce","slug":"fire-breaks-out-in-a-building-near-safdarjung-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सफदरजंग एयरपोर्ट पर आईटी बिल्डिंग में आग लगी, चार कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सफदरजंग एयरपोर्ट पर आईटी बिल्डिंग में आग लगी, चार कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Mon, 14 Jun 2021 11:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:30 PM IST
सार
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सफदर एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग में आग लगने की सूचना 3.40 बजे मिली थी। देखते ही देखते आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफदरजंग एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर सोमवार शाम को आग लग गई। आग एकदम तेजी से फैली गई। इस कारण चार लोग आग में फंस गए। दमकल विभाग व पुलिस ने चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने में लगे दमकल विभाग के दो फायरकर्मी घायल हो गए। देर रात तक आग पर कूलिंग का काम चल रहा था। लोधी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी थी।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सफदर एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग में आग लगने की सूचना 3.40 बजे मिली थी। देखते ही देखते आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की छह गाडिय़ों को भेजा गया था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट ऑथरिर्टी की दो गाड़ियों पर आग पर काबू पाने में लग गई थीं। आग बिल्डिंग के मेन गेट पर लगी थी। इस कारण चार कर्मचारी अंदर फंस गए। दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग का शीशा तोड़कर चार कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
शीशा तोडने के कारण दमकल विभाग के दो फायरकर्मी घायल हो गए थे। पहली मंजिल पर आग लगने के कारण आग पर काबू पाने के लिए पोर्टेबल सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया था। घटनास्थल पर लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रफूल्ल झा आदि अधिकारी पहुंच गए थे। देर शाम तक आग के कारणों का पता नहीं लगा था।