{"_id":"60c44e99d25af84a3157b210","slug":"fire-breaks-out-at-clothing-showroom-in-central-market-of-lajpat-nagar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: लाजपत नगर में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: लाजपत नगर में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर
Sat, 12 Jun 2021 11:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:47 AM IST
सार
शनिवार की सुबह कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना हुई। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सेंट्रल मार्केट के एक शोरूम से आग लगने की सूचना मिली थी दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
दिल्ली लाजपत नगर आग
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में एक कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सेंट्रल मार्केट में केएफसी के पास कपड़े के शोरूम में आग लगने की घटना हुई। आग की भीषण लपटें देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सेंट्रल मार्केट के एक शोरूम से आग लगने की सूचना मिली थी दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
लाजपतनगर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं, राहत और बचाव का काम जारी है। स्थिति पर मैं लगातार नज़र बनाए हूं और दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में हूं।

#UPDATE | Delhi Fire Department rushes a total of 30 fire engines for firefighting at a clothing showroom in Lajpat Nagar pic.twitter.com/jaJPRGmwvG
— ANI (@ANI) June 12, 2021