{"_id":"61bc7de37d6cb40fcd5d7cf4","slug":"fire-breaks-out-at-a-shoes-manufacturing-unit-in-narela-industrial-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नरेला में जूते की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 32 गाडियों ने साढ़े सात घंटे में आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नरेला में जूते की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 32 गाडियों ने साढ़े सात घंटे में आग पर पाया काबू
Fri, 17 Dec 2021 05:39 PM IST
Vikas Kumar
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:39 PM IST
सार
मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक इलाके में शुक्रवार दोपहर एक जूते की फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही वहां काम कर रहे दर्जनों कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन आग की भयवहता को देखते ही दमकल की कुल 32 गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। दमकल कर्मियों ने साढ़े सात घंटे में आग पर काबू पाया। आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल दमकल कर्मी फैक्टरी की कुलिंग का काम कर रहे हैं। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
दमकल अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे भोरगढ़ औद्योगिक इलाके में एक जूते की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। आनन फानन में आस पास के फायर स्टेशनों से 12 गाडियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन फैक्ट्री के भीतर ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग तेजी से फैली और फैक्टरी की उपरी मंजिल को भी अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने फैक्टरी के बिजली के कनेक्शन को काटने के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग तीसरी मंजिल को भी अपने चपेट में ले लिया। आग की भयवहता को देखते हुए 20 और गाड़ियों को मौके पर बुलाकर बुझाने का काम जारी रखा गया। रात करीब साढ़े नौ बजे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद ही यहां काम कर रहे दर्जनों कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए थे। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।