फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fifth wave of corona started in Delhi more than 25 thousand people have been affected after December 21

दिल्ली में कोरोना की पांचवीं लहर शुरू: 21 दिसंबर से अब तक 25 हजार से भी ज्यादा लोग चपेट में आए, पीक का इंतजार

Tue, 04 Jan 2022 07:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Jan 2022 07:00 PM IST
सार

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर से दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाई गई है। तब से लेकर 31 दिसंबर के बीच कुल 655 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें 332 सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। जबकि बाकी सैंपल में डेल्टा और अन्य वैरिएंट पाए गए हैं।

विज्ञापन
Fifth wave of corona started in Delhi more than 25 thousand people have been affected after December 21
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में हर दिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकारा है कि राजधानी में अब कोरोना की पांचवीं लहर शुरू हुई है। साल 2020 में तीन बार कोरोना महामारी की लहर आई थी जबकि पिछले वर्ष अप्रैल से मई के बीच चौथी लहर दर्ज की गई थी। अब बीते 28 दिसंबर से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे पांचवीं लहर के तौर पर देखना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर से दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाई गई है। तब से लेकर 31 दिसंबर के बीच कुल 655 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें 332 सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। जबकि बाकी सैंपल में डेल्टा और अन्य वैरिएंट पाए गए हैं। 30 से 31 दिसंबर के बीच 187 में से 152 सैंपल में ओमिक्रॉन मिला था। वहीं 21 से 28 दिसंबर के बीच 468 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई थी जिनमें से 180 सैंपल में ओमिक्रॉन पाया गया। इस दौरान 147 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट भी मिला था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर से राजधानी में दैनिक संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन 28 दिसंबर के बाद इनकी संख्या में काफी वृद्घि दर्ज की गई है। 28 दिसंबर के बाद ही राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर में रोजाना एक से दो फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। 

उन्होंने कहा कि राजधानी में यह संक्रमण की नई लहर है। फिलहाल इस लहर का पीक कब तक आएगा? यह अगले एक से दो सप्ताह बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों की संख्या पैनिक कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर हालात इतने गंभीर नहीं हैं। लोगों में हल्के लक्षण मिल रहे हैं। वहीं काफी लोगों में लक्षण तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed