फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fierce fire in engineering building on ITO

आईटीओ पर इंजीनियरिंग भवन में भीषण आग

Sat, 23 Jan 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in engineering building on ITO
नई दिल्ली। आईटीओ स्थित इंजीनियरिंग भवन की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही भवन में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड जान बचाने के लिए छत पर चला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने गार्ड को क्रेन की सहायता से सुरक्षित उतार लिया और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि आग दूसरी मंजिल पर लगे मीटर बोर्ड में लगी थी और कुछ देर में ही कमरे में फैल गई। आग से कमरे में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और कागजात जल गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आईटीओ स्थित इंजीनियरिंग भवन में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल अधिकारियों ने देखा कि एक व्यक्ति छत पर फंसा है और आग की भयावहता बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए दस और दमकल गाड़ियों को बुला लिया गया, जिसमें एक हाइड्रोलिक क्रेन भी थी। क्रेन के आते ही दमकल कर्मियों ने छत पर फंसे सिक्योरिटी गार्ड विजेंद्र दूबे को सुरक्षित उतार लिया।
विज्ञापन

उसके बाद दमकल कर्मी भवन में घुसकर आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आईपी इस्टेट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, जिसने जांच में पाया कि आग दूसरी मंजिल पर स्थित मीटर बोर्ड में लगी थी। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंट की दुकान में आग
नई दिल्ली। पालम में शुक्रवार सुबह एक इमारत के बेसमेंट में स्थित पेंट की दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जांच में पता चला कि तीन दिन पहले ही दुकान खुली थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed