फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   female baboon died of infection in delhi zoo

दिल्लीः चिड़ियाघर में संक्रमण से मादा बबून की मौत, पहले भी जा चुकी है एक जान

Sun, 20 Sep 2020 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
female baboon died of infection in delhi zoo
baboon

चिड़ियाघर में शनिवार को बीते नौ दिनों से गंभीर संक्रमण से जूझ रही मादा बबून मर गई। अफ्रीकी बबून की बीते 10 सितंबर से तबीयत खराब थी। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने बताया कि बबून का सबसे अच्छा इलाज किया गया। उसकी हालत पर चौबीसों घंटे नजर रखी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बबून का विसरा जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजा गया है। इससे पहले इसी महीने आठ सितंबर को भी एक मादा बबून मर गई थी। चिड़ियाघर में अब सिर्फ तीन बबून ही हैं।
विज्ञापन


रमेश पांडेय ने बताया कि 11 साल के सुंदरम (शेर) की तबियत पूरी तरीके से ठीक नहीं हुई हैं। सुंदरम को 23 अगस्त को नर्वस सिस्टम में इन्फेक्शन से लकवा मार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी देखभाल और इलाज चिड़िया घर के ही पशु चिकित्सालय में किया गया। इटावा लायन सफारी और आईवीआरआई, बरेली के चिकित्सा विशेषज्ञों से उसके इलाज पर सलाह ली जा रही है। सुंदरम ने काफी तेजी से रिकवर करते हुए चलने लगा है।


पांडे ने यह भी बताया कि पिछले छह महीनों में चिड़ियाघर में जानवरों की मृत्यु दर में लगभग 45 प्रतिशत की कमी आई है। चिड़ियाघर की कुल आबादी भी पहले से बढ़ गई है। कई जानवरों जैसे पाइथन, सांभर, हिरण, काले हिरण और चिड़ियों की कई प्रजातियों में नए जीवों ने जन्म लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed