फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   female ASI of Border Security Force accused assistant commandant of sexual harassment

हैवानियत: महिला एएसआई का सहायक कमांडेंट पर दुष्कर्म का आरोप, बोली-शादी का झांसा देकर कई होटल में बनाए शारीरिक संबंध

Sat, 05 Feb 2022 07:51 AM IST
शाहरुख खान राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Feb 2022 07:51 AM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल दिल्ली में तैनात एक महिला एएसआई ने 2 फरवरी को द्वारका नार्थ थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि सहायक कमांडेंट ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया और दिल्ली के होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
female ASI of Border Security Force accused assistant commandant of sexual harassment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) में तैनात महिला एएसआई ने एक सहायक कमांडेंट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया और बातचीत के बहाने दिल्ली के होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने एक अन्य युवती से शादी कर ली और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल दिल्ली में तैनात एक महिला एएसआई ने 2 फरवरी को द्वारका नार्थ थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसने वर्ष 2020 में अपने बल में एक मैसेज दिया, जिसमें कहा कि वह सिर्फ बल में तैनात कर्मी से शादी करना चाहती है। अगर कोई शादी के लिए इच्छुक है तो वह उससे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


इस मैसेज के बाद श्रीनगर में बल में तैनात एक सहायक कमांडेंट ने उससे संपर्क किया और शादी करने में दिलचस्पी दिखाई। वह लगातार उससे फोन पर बात करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 28 दिसंबर 2020 में वह उससे मिलने के लिए दिल्ली आया और तीन दिन तक सेक्टर 13 द्वारका स्थित एक होटल में ठहरा। इस दौरान उसने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने दिल्ली के विभिन्न होटलों में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2021 को पता चला कि आरोपी का पहले से ही एक युवती से संबंध था और उसने उस युवती से शादी कर ली। जब उसने आरोपी को शादी करने की बात कही तो वह शादी करने से इनकार करने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed