फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   father son trio beaten up police men in police station

सीआर पार्क थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट में तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
father son trio beaten up police men in police station
नई दिल्ली। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने पहले सड़क पर और फिर थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ने के आरोप में व्यवसायी पिता, बेटे व बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया है। तीनों ने थाने में जमकर बवाल काटा। इनके हमले में इंस्पेक्टर समेत समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

व्यवसायी का बेटा व उसका दोस्त अमेटी कॉलेज, नोएडा से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी व्यवसायी के बेटे ने नशा कर रखा था। नशे की पुष्टि के लिए उसके ब्लड के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार आरोपियों की पहचान अजय महिपाल, उसके बेटे रोहन और बेटे के दोस्त अनिस राघव के रूप में हुई। अजय महिपाल की सोनीपत में मै. बाबा एचपी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट प्राइवेट लि. कंपनी है। रोहन ने सोमवार रात को बाजार नंबर-एक, सीआर पार्क में अपनी निशान माइक्रा कार से बीएमडब्ल्यू कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रोहन ने अपने पिता को मौके पर बुला लिया। 100 नंबर पर कॉल होने पर हवलदार जगदीश मौके पर पहुंचा तो रोहन व अनिस राघव लोगों से झगड़ा कर रहे थे। जगदीश ने आरोपियों से बात करने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवलदार जगदीश को पकड़ लिया और उसे मुक्के मारने शुरू कर दिये।

मौके पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी बुलाकर आरोपियों को सीआर पार्क थाने लाया गया तो आरोपियों ने थाने में कथित रूप से मारपीट की। आरोपियों ने इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप समेत चार पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed