फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers will return home after celebration

आंदोलन का अंत : जश्न मनाते हुए घर लौटेंगे किसान, दिल्ली बॉर्डर पर बसे गांव के लोगों ने भी ली राहत की सांस

Fri, 10 Dec 2021 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 06:28 AM IST
सार

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू की राह होगी आसान। अब टैक्सी-बसें तय करेंगी कम दूरी, नहीं होगी सड़क बंद रहने की मजबूरी।

विज्ञापन
Farmers will return home after celebration
खुशी का इजहार करतीं किसान महिलाएं... - फोटो : अमर उजाला....

विस्तार

सरकार और किसानों के बीच एक साल से अधिक समय से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। दिल्ली की सीमाओं से किसान अब अपने गांवों का रुख करने लगे हैं। जश्न मनाते हुए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम राज्यों के किसानों का जत्था शनिवार को लौट जाएगा। 

विज्ञापन


किसान आंदोलन के खत्म होने से सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर के खाली होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के लिए जाने वाली बसें, टैक्सी अब लंबे रूट पर नहीं जाएंगी। इससे हर महीने करोड़ों के पेट्रोल की बचत होने के साथ ही वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। 
विज्ञापन


किसान संगठनों ने दावा किया है कि सभी मांगों की 15 जनवरी को दोबारा समीक्षा के बाद आंदोलन खत्म करने पर औपचारिक फैसला लिया जाएगा। फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। सरकार की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा को भेजे गए पत्र में किसानों के लंबित मांगों पर सहमति के बाद इसे खत्म करने का संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जश्न मनाते हुए दिल्ली की सीमाओं से जाएंगे किसान
सीडीएस बिपिन रावत और और उनके साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद सहकर्मियों के निधन के शोक में सभी समारोह को स्थगित कर दिया गया। शनिवार को किसानों की तरफ से जश्न की रैलियां निकाली जाएंगी। इस दिन एक साथ किसानों का जत्था दिल्ली की सीमाओं से रवाना होगा। विरोध कर रहे किसानों से की गई अपनी प्रतिबद्धताओं को केंद्र सरकार की ओर से पूरे किए जाएंगे। आगे की रणनीति तय करने के लिए 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक होगी। 

मोर्चा के इर्द गिर्द हुई मुश्किलों पर एसकेएम ने मांगी माफी
लंबे आंदोलन के दौरान धैर्य और समर्थन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी मोर्चा स्थलों के इर्द गिर्द रहने वालों का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्हें इस दौरान हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। इस संघर्ष में किसानों के साथ शामिल हुए श्रमिक संगठन, डॉक्टर, मीडिया कर्मियों, वकीलों सहित सभी वर्गों का धन्यवाद किया है। सभी की एकजुटता को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने आगे भी संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है।  


सफर में कम होगी दूरी, नहीं होगी कोई मजबूरी
किसानों के घर वापसी के फैसले से एक शहर से दूसरे शहरों के लिए आने जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। अब तक बस, टैक्सी या निजी वाहनों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश या जम्मू-कश्मीर के शहरों में आवागमन करने वालों को सीमाओं पर स़ड़कें बंद होने की वजह से लंबी दूरी करने की मजबूरी थी। रास्ते खुलने से उनकी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। इससे जहां वाहनों पर खर्च में कमी और वक्त की बचत के साथ साथ वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed