{"_id":"61b62ab43869a82da86b9f10","slug":"farmers-returned-from-tikri-border-easy-way-for-drivers-traffic-may-start-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: टीकरी बॉर्डर से लौटे किसान, वाहन चालकों की राह आसान, आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: टीकरी बॉर्डर से लौटे किसान, वाहन चालकों की राह आसान, आवागमन शुरू
Mon, 13 Dec 2021 12:36 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:36 AM IST
सार
किसान नेताओं के अनुसार, सिंघु बॉर्डर पर 95 प्रतिशत लोग चले गए हैं और सभी अवरोधकों को भी हटा दिया गया है। किसान समूहों और गैर-सरकारी संगठन यहां सफाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों की वापसी और अन्य मांगों पर केंद्र सरकार से समझौते के बाद जीत का जश्न मनाते हुए किसान दिल्ली के सभी बॉर्डर से घर लौटने लगे हैं। बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर से सभी किसान शनिवार को लौट गए। इससे रविवार को यहां से आवागमन शुरू हो गया। वहीं, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर से किसानों की वापसी जारी है। सिंघु बॉर्डर से 95 फीसदी अवरोधकों को हटा लिया गया है। यहां सोमवार से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रोहतक रोड टीकरी बॉर्डर पर कैरिजवे की एक तरफ लगे बैरिकेड्स को अक्तूबर में ही यातायात की आवाजाही के लिए हटा दिया गया था। कैरिजवे की दूसरी तरफ किसान बैठे थे। दिल्ली पुलिस ने किसानों के जाने के बाद रविवार को सभी बैरिकेड्स हटा लिए, जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसानों के जाने के बाद रोहतक रोड पर लगे बहुस्तरीय अवरोधों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। वाहनों के लिए दोनों तरफ की सड़कों को खोल दिया गया है। पिछले साल 26 नवंबर से हजारों किसान यहां धरने पर थे।
विज्ञापन
वहीं, किसान नेताओं के अनुसार, सिंघु बॉर्डर पर 95 प्रतिशत लोग चले गए हैं और सभी अवरोधकों को भी हटा दिया गया है। किसान समूहों और गैर-सरकारी संगठन यहां सफाई करा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि सफाई का काम चल रहा है। इस काम में 20 से अधिक जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। 100 से ज्यादा स्वयंसेवी दिन-रात काम कर रहे हैं। किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने बताया कि यहां सोमवार शाम से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन