राकेश टिकैत ने मंच पर एक संदिग्ध को पकड़ा, मारा थप्पड़, बोले- ये भाजपा का आदमी है
26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से पुलिस-प्रशासन किसान आंदोलनकारियों पर काफी सख्ती कर रही है। एक ओर जहां मेरठ के बड़ौत में 40 दिन से चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने बीती रात खत्म कराया, वहीं यूपी गेट पर आंदोलन स्थल की बिजली काट दी गई साथ ही भारी पुलिस फोर्स की तैनाती है। पढ़ें ऐसे ही और ताजा अपडेट्स...
लाइव अपडेट
जवानों ने की वापसी
गाजीपुर बॉर्डर पर कल शाम से तैनात यूपी पुलिस और पीएसी के जवानों ने दर रात वापसी की।नरेश टिकैत ने शुक्रवार सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर में महापंचायत करने की घोषणा की
मुजफ्फरनगर से गाजीपुर बॉर्डर पर जा सकते हैं किसान
मुजफ्फरनगर से किसान गाजीपुर बॉर्डर पर जा सकते हैं। इसकी आशंका को देखते हुए सिवाया टोल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।गाजियाबाद में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती 4 फरवरी तक बढ़ाई गई
Centre has extended deployment period of 4 companies of Rapid Action Force (RAF) till 4th February to maintain law and order situation in Ghaziabad in view of Farmers' protest. Their deployment was till 28th January.
— ANI (@ANI) January 28, 2021
कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगीः प्रियंका गांधी
कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को ख़त्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है। कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं।..1/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 28, 2021
मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूंः राहुल गांधी
एक साइड चुनने का समय है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2021
मेरा फ़ैसला साफ़ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूँ, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूँ।
सरकार किसानों पर अपनी बात थोपना चाहती हैः तेजस्वी यादव
सरकार और किसानों की कई दौर की वार्ता चल रही है लेकिन नतीजा नहीं निकल रहा है। यह दर्शाता है कि सरकार किसानों पर अपनी बात थोपना चाहती है। किसान आंदोलन को पहले दिन से ही बदनाम करने की कोशिश की जा रही है: तेजस्वी यादव, RJD pic.twitter.com/uhuHo2e2HL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2021
बॉर्डर इलाकों में दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा-144
लोक शक्ति और बीकेयू ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की
Delhi: Members of Bhartiya Kisan Union (Lok Shakti) & BKU (Ekta) met Union Agriculture Min Narendra Singh Tomar today.
— ANI (@ANI) January 28, 2021
"We're also hurt by Red fort incident. Govt has assured us that they'll continue with commitments made during talks with farmers,"says SS Bhati,BKU (Lok Shakti) pic.twitter.com/1C1Qfg8dQ1
राकेश टिकैत ने मंच के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा
राकेश टिकैत ने मंच के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उनका आरोपी है कि यह आदमी मंच पर चढ़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इसे भाजपा का बताया है।राकेश टिकैत इस व्यक्ति को थप्पड़ भी मारा। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम देवेंद्र बताया है। उसने बताया कि वह अक्षरधाम दिल्ली का रहने वाला है। वो हर एक आंदोलन में पहुंचता है। उसने बताया कि उसे किसानों ने घसीट कर पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया।
#WATCH: Bharatiya Kisan Union spokesperson Rakesh Tikait slaps a person at Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh). pic.twitter.com/fhRSbdlhgY
— ANI (@ANI) January 28, 2021