Farmers Protest Live Updates: किसानों ने एक फरवरी को किया संसद मार्च का एलान, बोले-सरकार उसी दिन पेश करेगी आम बजट
{"_id":"600e45098ebc3e30b80b3734","slug":"farmers-protest-live-updates-25-january-tractor-rally-singhu-tikri-ghazipur-other-borders-closed-delhi-police-azad-maidan","type":"live","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest Live Updates: किसानों ने एक फरवरी को किया संसद मार्च का एलान, बोले-सरकार उसी दिन पेश करेगी आम बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 25 Jan 2021 10:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:37 PM IST
खास बातें
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 61वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस बीच किसानों के लिए अच्छी खबर ये है कि दिल्ली पुलिस 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली के लिए मान गई है। यही कारण है कि दिल्ली की जिन सीमाओं पर प्रदर्शन चल रहा है वहां ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं आज मुंबई में भी महाराष्ट्र के 21 जिलों से किसान जुटे हैं और आंदोलन का समर्थन करने के लिए वहां के राजभवन का घेराव करेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....
विज्ञापन
दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:34 PM, 25-Jan-2021
दिल्ली पुलिस ने किसानों को दी 37 प्वाइंट की गाइड लाइन
दिल्ली पुलिस ने किसानों को 37 प्वाइंट की गाइड लाइन दी है। इसमें 12 से पांच बजे के बीच मार्च निकालने व पांच हजार ट्रैक्टर के प्रवेश की इजाजत है।09:56 PM, 25-Jan-2021
आनंद विहार से चलने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से रेल यात्रियों की मुसीबत बनी हुई है। पंजाब रूट पर चलने वाली ट्रेन अभी तक तो प्रभावित हो ही रही थी अब मंगलवार को ट्रैक्टर रैली की वजह से और परेशानी बढ़ेगी। रेलवे एहतियात के तौर पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन रूट से चलने वाली कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाएगा। इनमें कई ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त भी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
07:39 PM, 25-Jan-2021
योगेंद्र यादव ने कहा कि कल जो भी परेड होगा वो शांतिपूर्ण तरीके से होगा और इससे देश की गणतंत्र की इज्जत बढ़ेगी, घटेगी नहीं।
कल जो भी परेड होगा वो शांतिपूर्ण तरीके से होगा और इससे देश की गणतंत्र की इज्जत बढ़ेगी, घटेगी नहीं: योगेंद्र यादव,स्वराज इंडिया #RepublicDay https://t.co/4pw0aw2krm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2021
07:29 PM, 25-Jan-2021
कल 9 जगह से किसान गणतंत्र परेड निकलेगी: योगेंद्र यादव
स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि कल 9 जगह से किसान गणतंत्र परेड निकलेगी। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, धंसा बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर इसके अलावा 4 और बॉर्डर हैं जो कि हरियाणा बॉर्डर पर होगा। कल शाहजहांपुर से गणतंत्र परेड निकलेगी और यहां से 20-25 राज्यों की झांकियां निकलेगी।07:06 PM, 25-Jan-2021
हम 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे: किसान
क्रांतिकारी किसान यूनियन दर्शन पाल ने कहा कि हम 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे। इस दिन कैसे कहां जाना है ये हम 28 जनवरी को तय करेंगे।हम 1 फरवरी को संसद की ओर कूच करेंगे। इस दिन कैसे कहां जाना है ये हम 28 जनवरी को तय करेंगे: दर्शन पाल, क्रांतिकारी किसान यूनियन pic.twitter.com/ua2VWh6c3h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2021
06:54 PM, 25-Jan-2021
'गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केवल देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी'
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केवल देश ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। आजादी के बाद किसानों की इतनी बड़ी रैली नहीं निकली है। ट्रैक्टर परेड में ज़्यादा लोग आएंगे और अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:39 PM, 25-Jan-2021
'एक फरवरी को हम दिल्ली के अलग-अलग जगहों से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे'
क्रांतिकारी किसान यूनियन के दर्शन पाल ने कहा कि एक फरवरी को हम दिल्ली के अलग-अलग जगहों से संसद की ओर पैदल मार्च करेंगे। उसी दिन यानि एक फरवरी को ही आम बजट भी पेश किया जाएगा।06:32 PM, 25-Jan-2021
हमारा आंदोलन 26 जनवरी के बाद भी चलेगा: किसान
किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के श्रवण सिंह पंढेर ने कहा कि दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर हम शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली करेंगे और रैली करने के बाद हम अपने स्थान पर वापस आ जाएंगे। हमारा आंदोलन 26 जनवरी के बाद भी चलेगा।06:23 PM, 25-Jan-2021
ट्रैक्टर रैली से पहले सरकार का मंथन
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड से पहले गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। बैठक में गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, आईबी चीफ, दोनों गृह राज्य मंत्री शामिल हुए हैं।06:17 PM, 25-Jan-2021