06:41 PM, 20-Jan-2021
सरकार के प्रस्ताव पर कल जवाब देंगे किसान
सरकार के प्रस्ताव को लेकर किसान नेताओं की आपस में चल रही बैठक समाप्त हो गई है। किसान नेताओं ने तय किया कि वे गुरुवार को अन्य किसानों से बातचीत करने के बाद फैसला लेंगे।
06:39 PM, 20-Jan-2021
हमें बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा: तोमर
आज की बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि आज प्रकाश पर्व का शुभ दिन है। हमें इस मुद्दे पर मिलकर कोई बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आखिर कबतक किसान इस आंदोलन के कारण सड़कों पर बैठे रहेंगे। इसके लिए हम सभी को मिलकर समाधान निकालना पड़ेगा।
06:35 PM, 20-Jan-2021
फिलहाल आपस में बैठक कर रहे हैं किसान
सरकार के दोनों प्रस्तावों को अस्वीकार करने के बाद फिलहाल किसान आपस में बैठक करके आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक जारी है।
06:33 PM, 20-Jan-2021
सरकार ने समिति बनाने का भी प्रस्ताव दिया
सरकार ने कानून को स्थगित करने के साथ ही एक समिति बनाने का भी प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। हालांकि किसानों ने इसे भी अस्वीकार कर दिया है।
06:24 PM, 20-Jan-2021
किसान संगठनों और सरकार की बातचीत खत्म
केंद्र सरकार और किसानों के बीच 10वें दौर की बातचीत खत्म हो गई है। इस बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकला है। केंद्र सरकार ने एक साल तक कृषि कानून को निलंबित रखने का प्रस्ताव दिया था, पर किसानों को यह मंजूर नहीं था।
05:57 PM, 20-Jan-2021
हम अनुशासित परेड करेंगे: संयुक्त किसान मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर परेड को लेकर यह सुनिश्चित किया है कि यह अनुशासित परेड होगी। इसमें किसी उपद्रवी को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल किसान इसे लेकर दिल्ली पुलिस की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं कि क्या उन्हें रिंग रोड तक जाने दिया जाएगा या बॉर्डर पर ही परेड करनी होगी।
04:58 PM, 20-Jan-2021
एनआईए नोटिस को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध जारी
भोजनावकाश के बाद किसान नेताओं और सरकार की बैठक फिर शुरू हो गई है। इस दौरान किसानों ने कहा कि एनआईए प्रदर्शनकारियों को निशाना बना रही है। तब सरकार ने उनसे बेगुनाह लोगों की लिस्ट देने को कहा है।
03:58 PM, 20-Jan-2021
बैठक में हुआ भोजनावकाश
किसान नेताओं और सरकार के बीच चल रही वार्ता में अभी भोजनावकाश हुआ है। हालांकि अब तक इसमें कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं एनआईए की नोटिस का विरोध भी किसानों ने जताया तो मंत्री जी ने कहा पता करेंगे। अब तक की बैठक में सरकार ने एक बार फिर कानून में संशोधन का प्रस्ताव रखा तो किसानों कानून वापसी की अपनी मांग पर जोर दिया। एक किसान नेता ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चर्चा से सरकार भाग रही है।
03:44 PM, 20-Jan-2021
26 जनवरी को अगर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले तो किसान ऐसे करेंगे बचाव, चिल्ला बॉर्डर पर चल रही ट्रेनिंग
26 जनवरी को अगर किसानों की ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो उससे किसान कैसे अपना बचाव करके आगे बढ़ेंगे इसकी ट्रेनिंग किसान ले रहे हैं। चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शनरत किसानों ने आज अभ्यास किया कि अगर 26 जनवरी को पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो किसान कैसे जमीन पर रेंगते हुए जाएंगे।
03:30 PM, 20-Jan-2021
एनआईए के नोटिस पर चर्चा करेंगे किसान
किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक जारी है। किसान नेताओं ने बैठक में जाने से पहले कहा था कि वो सरकार से किसानों को मिले एनआईए के नोटिस पर चर्चा करेगी।