फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmar appeals to President to end atrocities

राष्ट्रपति से अत्याचार खत्म कराने की गुहार

Thu, 25 Feb 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Farmar appeals to President to end atrocities
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को दमन विरोधी दिवस मनाया। दिल्ली की सीमाओं के साथ किसानों ने देशभर में इस पर कार्यक्रम आयोजित किए। मोर्चा ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में तालुका, जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों और समर्थकों पर हो रहे अत्याचार खत्म कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

टूल किट मामले में दिशा रवि को जमानत मिलने का स्वागत करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। मोर्चा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दिशा की गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की और कई मानदंडों का उल्लंघन किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर भाकपा (माले) के दिल्ली प्रदेश महासचिव रवि राय को डराने की साजिश का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की। साथ ही ‘ट्रॉली टाईम्स’ की नवकीरत का पीछा करने का आरोप लगाते हुए नियमों के उल्लंघन की बात कही।
विज्ञापन

. जेलों में बंद निर्दोष किसानों के खिलाफ दर्ज मामले खारिज कर बगैर शर्त रिहाई ।
. किसानों और आंदोलन के समर्थक लोगों व संगठनों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले खारिज हों।
. दिल्ली पुलिस, एनआईए और अन्य सरकारी एजेंसियों की ओर से संघर्ष में शामिल किसानों को नोटिस भेजने पर रोक लगाने, पहले जारी नोटिस निरस्त कराने।
. दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा के नाम पर बंद सड़कें आम लोगों के लिए खोलने।
डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित महापंचायतों में किसानों का पूर्ण सहयोग रहा है। हरियाणा, राजस्थान सहित सभी राज्यों में ये जारी रहेंगी। इनसे आंदोलन को और मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों ने बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर दमन विरोधी दिवस मनाया। इस दौरान उनके आंदोलन को रोकने के लिए सरकार की ओर से किए गए अब तक के सभी प्रयासों को मुद्दा बनाया गया। किसानों ने कहा कि सरकार ने उनको दिल्ली आने से रोकना चाहा। दिल्ली के रास्ते में लाठीचार्ज कराया, आंसू गैस के गोलों से प्रहार कराया। सड़कों को नष्ट कर किसानों का रास्ता रोका गया। फिर भी वे दिल्ली पहुंच गए। किसानों ने दो महीने तक शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखा। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्वक ट्रैक्टर मार्च की योजना बनाई। सरकार ने रैली में अपने लोगों को घुसाकर युवाओं को हिंसा के लिए उकसाया। इसके बाद गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बहाने पुलिस ने किसानों और उनके समर्थन में बात करने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed