{"_id":"5fef70598ebc3e3b8745e478","slug":"family-of-deceased-cop-will-get-78-lack-insurance-claim-ashram-news-noi55733320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मिलेगा 78 का इंश्योरेंस क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मिलेगा 78 का इंश्योरेंस क्लेम
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के जवानों को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर पांच लाख की बजाय 30 लाख और मृत्यु होने पर 30 लाख की बजाय 78 लाख रुपये इंश्योरेंस क्लेम के तौर पर मिलेंगे। साथ ही दिल्ली पुलिस के ऐसे जवान जिनकी उम्र 40 से ज्यादा हो गई उनकी मेडिकल जांच होना अनिवार्य है, ताकि कोई परेशानी हो तो समय पर इलाज मिल सके। वर्ष 2020 में दिल्ली पुलिस के 321 जवानों की मौत हुई है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों के वेलफेयर के लिए उठाए गए कदम की नए वर्ष के पहले दिन घोषणा की। कोरोना महामारी में फ्रंट लाइन वॉरीयर्स होने के कारण दिल्ली पुलिस के जवानों ने शारीरिक, मानसिक और कामकाजी चुनौतियों को सामना किया है। कोरोना महामारी से दिल्ली पुलिस के 7612 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 7424 पुलिसकर्मियों ने ठीक होकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन की।
पिछले वर्ष 231 पुलिस जवानों की सामान्य कारणों से मौत हुई है। 44 जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है और 14 जवानों ने खुदकुशी कर ली थी। कोरोना से पुलिस के 32 जवानों की मौत हुई है। एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने एक्सिस बैंक के साथ करार किया है, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर इंश्योरेंस क्लेम मिल सके। खुदकुशी जैसी आकस्मिक व दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के मामले में भी 10 लाख रुपये का क्लेम मिलने की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी अपने जवानों को दी गई।
विज्ञापन
सात वेलनेस सेंटर खोले
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिसकर्मियों को फिजिकल रूप से फिट रखने के लिए सात वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। जहां पर 11700 पुलिसकर्मी व उनके परिजन इनका लाभ ले चुके हैं। इनमें ओपन जिम व योग जिम पर विशेष ध्यान दिया गया है।
5645 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति
पुलिस आयुक्त ने बताया कि सिपाही से लेकर सब-इंस्पेक्टर रेंक के 5645 पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें से तीन पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिनको 50 से ज्यादा लापता बच्चों को ढूंढने पर बारी से पहले तरक्की दी गई है। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। 190 पुलिसकर्मियों को अनुकंपा के आधार पर दिल्ली में नियुक्ति दी गई है।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 135 पुलिसकर्मियों को बारी से पहले तरक्की दी गई है। इनमें से सबसे ज्यादा स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज के पुलिसकर्मी शामिल हैं। 235 पुलिसकर्मियों को असाधारण कार्य पुरस्कार और 145 को कमेंडेशन रोल से सम्मानित किया गया है। पुलिस मुखिया ने ये जानकारी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के नए मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दी।
सोशल मीडिया पर सक्रिय पुलिस
पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया ट्वीटर व फेसबुक पर सक्रिय है। सोशल मीडिया से भी शिकायतें ली जाती हैं और और शिकायतों पर नजर रखती है। जांच के स्तर को बेहतर करने के लिए फोरेंसिक व साइबर सलाहकार रखने की प्रक्रिया चल रही है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ई-बीट बुक लांच की गई है।