फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake news of mass resignation of 200 policemen triggered, nabbed

200 पुलिसकर्मियों के सामूहिक इस्तीफे की फर्जी खबर चलाई, साइबर क्राइम यूनिट ने किया गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 04:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2021 04:18 AM IST
विज्ञापन
Fake news of mass resignation of 200 policemen triggered, nabbed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने दिल्ली के पुलिसकर्मियों में बगावत और 200 के सामूहिक इस्तीफे की फर्जी खबर चलाने के आरोपी ओमप्रकाश धतरवाल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उसने फेसबुक पर किसान आंदोलन राजस्थान नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और यह खबर चला दी। इस खबर को राजस्थान के भरतपुर निवासी एक व्यक्ति ने ट्वीट कर दिया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों ने राजनीति से प्रेरित होकर यह हरकत की थी।
विज्ञापन


साइबर क्राइम यूनिट के अन्वेश रॉय के अनुसार, ओमप्रकाश को राजस्थान के चुरू से गिरफ्तार किया गया है। उसने पिछले साल सितंबर की दूसरे राज्य की होमगार्ड्स से जुड़ी एक खबर को दिल्ली पुलिस की बताकर दो दिन पहले वायरल कर दिया था। इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश व एसआई अवधेश की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन भारत सरकार के प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो को इसे फेक न्यूज बताकर ट्वीट करना पड़ा। वायरल वीडियो में कहा गया था कि किसानों पर दिल्ली पुलिस ने जिस प्रकार कार्रवाई की है, उसके बाद 200 पुलिसकर्मियों ने बगावत करके सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। ओमप्रकाश सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुका है और सोशल मीडिया पर सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed