{"_id":"5d9a6aa98ebc3e01622a2c2f","slug":"fake-isro-scientist-marrying-phd-student-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी छात्रा से शादी करने वाले फर्जी ‘इसरो’ वैज्ञानिक का भेद खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी छात्रा से शादी करने वाले फर्जी ‘इसरो’ वैज्ञानिक का भेद खुला
Mon, 07 Oct 2019 05:18 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Marriage
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचडी की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने नकली इसरो वैज्ञानिक बन कर उससे शादी की। छात्रा ने कहा कि उसे यह भी पता चला है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। पुलिस का कहना है कि उसके पति के झूठ का पर्दाफाश उसके द्वारा दिया गया नेटफ्लिक्स अकाउंट के जरिए हुआ। उसकी लोकेशन गुरुग्राम में मिली। झूठ का खुलासा होने के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस को एक अक्तूबर को दी शिकायत के अनुसार जितेंदर इसरो वैज्ञानिक के नाम पर युवती के परिजनों से मिला और उसके बाद शादी कर ली। आरोपी ने खुद को आईआईटी खड़गपुर से एमटेक डिग्रीधारी बताया। फर्जी दस्तावेज दिखा कर यकीन दिलाया कि वह इसरो ज्वाइन करने से पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में काम कर चुका है। पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार शादी से पहले जितेंदर के घर रेवाड़ी में उसके परिजनों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
मई में शादी के बाद आरोपी ने कहा कि वह अंतरिक्ष यात्री का प्रशिक्षण लेने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि महिला के पिता जितेंदर को छोड़ने एयरपोर्ट तक गए। अमेरिका से लौटने के बाद आरोपी ने कहा कि नौकरी के लिए बंगलूरू जा रहा है, लेकिन महिला को शक हुआ।
विज्ञापन
उसने देखा कि जितेंदर नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल गुरुग्राम से कर रहा है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो जितेंदर ने बताया कि वह बेरोजगार है और पहले से शादीशुदा है। अमेरिका और बंगलूरू भी नहीं गया और पूरे समय गुरुग्राम में रहा। पुलिस ने कहा कि रेवाड़ी में उसके खिलाफ दहेज का केस दर्ज है और पहली पत्नी से तलाक का मामला विचाराधीन है।