{"_id":"61006e438ebc3e587500a76d","slug":"fake-call-center-exposed-seven-including-five-women-arrested-ashram-news-noi596080348","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, पांच महिलाओं समेत सात धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, पांच महिलाओं समेत सात धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तरी रोहिणी थाना पुलिस ने इलाके में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गाड़ी जीतने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, ई-कॉमर्स साइट स्नैप डील के 9 स्टांप और सात रजिस्टर बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि आरोपियों की पहचान नवादा (बिहार) निवासी राजन कुमार, गया (बिहार) निवासी सोनू कुमार, मंगोलपुरी निवासी ज्योति, पुष्पा, वजीरपुर निवासी संगीता, शकूरपुर निवासी धनलक्ष्मी और जनकपुरी निवासी प्रिया के रूप में हुई है। 26 जुलाई को उत्तरी रोहिणी थाना पुलिस को रोहिणी के सेक्टर-8 में फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस टीम ने उक्त कॉल सेंटर पर छापा मारा, जहां पांच महिलाएं लोगों से फोन पर बात कर ठगने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ई-कॉमर्स साइट स्नैप डील के तमिलनाडु के ग्राहकों के डेटा एकत्र करते थे। फिर खुद को स्नैप डील का कर्मचारी बताकर फोन कर बात करते थे। ग्राहकों को बताते थे कि उन्होंने गाड़ी जीती है, जिसकी कीमत 12.80 लाख है, लेकिन गाड़ी पाने के लिए उन्हें एक फीसदी जीएसटी का भुगतान करना होगा। ग्राहकों को आश्वस्त करने के बाद वह उनसे बैंक की जानकारी, आधार कार्ड, पेन कार्ड और फोटो देने के लिए कहते थे। बैंक खाते में पैसे आने के बाद ग्राहक के नंबर को ब्लॉक कर देते थे। पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाली ज्यादातर महिलाएं तमिलनाडु की हैं, जिसकी वजह से उनके निशाने पर स्नैप डील के तमिलनाडु के ग्राहक होते थे। पुलिस खातों की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं।