फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fake call center exposed in delhi cheat on the pretext of getting jobs in airlines company 12 including nine girls arrested

फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा: एयरलाइंस कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करते थे ठगी, नौ युवती समेत 12 गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि दो महीने पहले उन लोगों ने शास्त्री नगर में कॉल सेंटर खोला था और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि अब तक उन लोगों ने 200 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
fake call center exposed in delhi cheat on the pretext of getting jobs in airlines company 12 including nine girls arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने शास्त्री नगर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। कॉल सेंटर से लोगों को एयरलाइंस कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। पुलिस ने सेंटर से तीन जालसाज और नौ महिला टेलीकॉलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेंटर से 2.31 लाख रुपये, 15 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, प्रिंटर, वाईफाई राउटर, 2 डेबिट कार्ड और दस्तावेज बरामद किए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दो माह में करीब दो सौ लोगों से ठगी कर चुके थे। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि साइबर सेल को गृह मंत्रालय की नेशनल साइबर क्राइम रिसीविंग पोर्टल(एनसीआरपी) से एक शिकायत मिली। जिसमें शिकायतकर्ता मुखर्जी नगर निवासी प्रवेश माथुर ने एक कॉल सेंटर से इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला कि शास्त्री नगर के एक घर में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कॉल सेंटर पर छापा मारा। कॉल सेंटर से पुलिस ने आनंदपर्वत निवासी नीरज, नजफगढ़ निवासी आमिर, जींद हरियाणा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यहां टेलीकॉलर का काम कर रही नौ महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि दो महीने पहले उन लोगों ने शास्त्री नगर में कॉल सेंटर खोला था और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि अब तक उन लोगों ने 200 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। जांच में पता चला कि आमिर मुख्य आरोपी है और कॉल सेंटर में उसका 40 फीसदी जबकि नीरज और सोनू 30-30 फीसदी के शेयर पर सेंटर चला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2.31 लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी ने कॉल सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को आठ से 12 हजार तक वेतन दे रहा था।साथ ही पुलिस उनके बैंक खातों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ओएलएक्स और वर्कस्पेस इंडिया से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की जानकारी जुटाता था और उन्हें कॉल सेंटर के जरिए इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी देने का झांसा देते थे। उसके बाद पीड़ितों से रजिस्ट्रेशन, खाता खोलने और वर्दी के लिए पैसे ले लिए जाते थे। पैसा लेने के बाद आरोपी पीड़ितों से बात करना बंद कर देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed