फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake call center busted, 32 arrested

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 32 गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fake call center busted, 32 arrested
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली जिले की साइबर सेल ने शनिवार रात मोतीनगर इलाके में विदेशी लोगों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना बिन्नी समेत पांच लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने पिछले चार माह में कनाडा मूल के करीब पांच सौ लोगों से ठगी को अंजाम दिया है। आरोपी खुद को कनाडा पुलिसकर्मी बताकर वहां के नागरिकों के सिन नंबर (सरकार की ओर से जारी व्यक्ति का पहचान नंबर) से उन्हें आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने की बात कहकर धमकाते थे और फिर उनसे बिटकॉइन में उगाही करते थे। आरोपियों ने भारत सरकार को करीब 1 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि दूर संचार विभाग और साइबर सेल ने डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र मोती नगर स्थित आरोपियों के कार्यालय पर छापा मारा। इसके तीनों फ्लोर पर फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। पुलिस ने वहां मौजूद 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) के जरिये फोन करते थे। वे जिस नंबर से फोन करते, वह कनाडा का होता था। इस तरह की सुविधा लेने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना जरूरी है, जिसके लिए मोटी फीस भी देनी होती है। ठग बिना किसी अनुमति के यह गतिविधियां चला रहे थे। दूरसंचार विभाग की टीम की जांच में पता चला कि आरोपी वीओआईपी कॉल की प्रक्रिया में गेटवे को दरकिनार कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार ठगों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार से अनधिकृत वीओआईपी खरीदे थे। इससे भारत सरकार को करीब 1 हजार करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed