{"_id":"5f4d56cf8ebc3e6a856a3ed0","slug":"fake-by-creating-fake-facebook-id-of-cyber-cell-s-acp-ashram-news-noi533241321","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल के एसीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल के एसीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 01 Sep 2020 04:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विजय विहार में जालसाजों ने साइबर सेल के एसीपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके एक जानकार को मैसेज भेज दस हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एसीपी ब्रह्मजीत सिंह रोहिणी जिले की साइबर सेल और ऑपरेशन यूनिट में तैनात हैं। 24 अगस्त को उनके एक परिचित रोहिणी के सेक्टर-14 निवासी अमित ने फोन कर बताया कि उन्हें दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। यह सुनकर एसीपी चौंक गए।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा कि किस बात के पैसे भेजे हैं। अमित ने बताया कि उनके फेसबुक के मैसेंजर से दस हजार रुपये मांगे गए थे। अमित ने उन्हें मैसेज और फेसबुक आईडी का यूआरएल लिंक भेज दिया। जांच में पता चला कि किसी ने उनके नाम से फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर ठगी की है। मैसेंजर के जरिए ठग ने तत्काल जरूरत बताकर रकम मांगी थी। विजय विहार पुलिस के साथ एसीपी खुद छानबीन में जुट गए हैं। साथ ही उन्होंने फेसबुक के दोस्तों को सूचित कर दिया है कि वह ऐसे किसी भी मैसेज पर पैसे ट्रांसफर न करें। ब्यूरो
विज्ञापन