{"_id":"615cb53e8ebc3e4afe62b0a8","slug":"explosion-after-leak-in-lpg-cylinder-five-died-during-treatment-in-mayapuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मायापुरी में झुग्गी में लगी आग में झुलसे पांच लोगों, उपचार के दौरान हुई सभी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मायापुरी में झुग्गी में लगी आग में झुलसे पांच लोगों, उपचार के दौरान हुई सभी की मौत
Wed, 06 Oct 2021 01:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:57 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार घटना 28 सितंबर को तड़के हुई थी। मायापुरी के रेवाड़ी लाइन के पास स्थित झुग्गी में सिलिंडर गैस के रिसाव से आग लग गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मायापुरी में सिलिंडर गैस के रिसाव से झुग्गी में लगी आग में झुलसे पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को इस मामले में पांचवीं मौत हुई। मंगलवार को इलाज करवा रही लाली ने दम तोड़ दिया। इससे पहले चारों घायलों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना 28 सितंबर को तड़के हुई थी। मायापुरी के रेवाड़ी लाइन के पास स्थित झुग्गी में सिलिंडर गैस के रिसाव से आग लग गई। जिसमें झुग्गी में रहने वाले रामछल्ला, विमल, बिटटू के साथ साथ पड़ोस में रहने वाली लाली और उसका पति श्रवण झुलस गया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि लाली को तड़के सिलिंडर से गैस रिसाव होने की दुर्गंध आई। वह अपने घर के गैस सिलिंडर की जांच की। जो सही था। वह अपने पति के साथ दूसरी झुग्गी में रहने वाले राम छल्ला का दरवाजा खटखटाया। रामछल्ला ने जैसे ही लाइट जलाई अचानक धमाका हो गया और सभी आग के चपेट में आ गए। आस पास के लोगों ने आग बुझाकर घायल सभी पांच लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
30 सितंबर को इलाज के दौरान श्रवण ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद एक अक्तूबर को राम छल्ला की मौत हो गई। जबकि चार अक्तूबर को विमल और बिट्टू की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को लाली ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बुधवार को लाली के शव का भी पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।