फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Executive lounge facility like a world class airport on New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की तरह एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा, करनी होगी जेब ढीली

Thu, 16 Sep 2021 11:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 16 Sep 2021 11:19 PM IST
सार

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह आरामदायक एग्जीक्यूटिव लाउंज आईआरसीटीसी ने तैयार किया है। इस लाउंज में म्यूजिक, वाई-फाई, इंटरनेट, ट्रेन सूचना प्रदर्शन, गर्म व शीतल पेय के साथ खाना व नाश्ते का भी प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
Executive lounge facility like a world class airport on New Delhi Railway Station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक और एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा मिलेगी। नई लाउंज पहाड़गंज गेट की तरफ प्लेटफार्म नंबर-1 की पहली मंजिल पर बनाया गया है। यह दूसरा एक्जीक्यूटिव लाउंज है। विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की तरह इस लाउंज को तैयार किया गया है। एग्जीक्यूटिव लाउंज में यात्रियों के प्रवेश की सुविधा के लिए एक नया कैप्सूल एलिवेटर लगाया गया है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट की तरह आरामदायक एग्जीक्यूटिव लाउंज आईआरसीटीसी ने तैयार किया है। इस लाउंज में म्यूजिक, वाई-फाई, इंटरनेट, ट्रेन सूचना प्रदर्शन, गर्म व शीतल पेय के साथ खाना व नाश्ते का भी प्रबंध किया गया है। चेंज सुविधाओं के साथ शौचालय की भी सुविधा है। समाचार पत्र और पत्रिकाएं, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट और फैक्स की भी सुविधा यहां यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन


हालांकि, यह सुविधा यात्रियों को निशुल्क नहीं मिलेगी। एक्जीक्यूटिव लाउंज में एक घंटे के लिए प्रवेश शुल्क 150 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त घंटे के लिए 99 रुपये वसूला जाएगा। जहां सातों दिन चौबीस घंटे बैठने की आरामदायक सुविधाएं होंगी। स्वच्छ प्रसाधनों का प्रबंध इसमें किया गया है। जहां यात्री स्नान भी कर सकेंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग यह सुविधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च गुणवत्ता वाले प्रसाधनों की सुविधा है जिसमें तौलिये, साबुन, शैम्पू, शॉवर कैप और टूथपेस्ट किट यात्रियों को मिलेगी। शाकाहारी और मांसाहारी खाना के लिए 250 से 385 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। थकान मिटाने के लिए मसाज चेयर की सुविधा इस लाउंज में दी गई है। 600 रुपये खर्च करने पर दो घंटा रुकने के साथ सभी सुविधा यात्री ले सकेंगे। 


उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन पर पहला एग्जीक्यूटिव लाउंज 2016 को प्लेटफार्म नंबर 16 को खुला गया था। दूसरा लाउंज प्लेटफार्म नंबर-1 के प्रथम तल पर खोला गया है। स्मार्ट कार्ड एंट्री से प्रवेश मिलेगा। यात्रा से पहले और बाद में यात्रियों को घर जैसा अनुभव कराने के लिए स्वच्छ प्रसाधनों का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed