फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ex-Union minister's wife killed for protesting looting

लूटपाट का विरोध करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या

Thu, 08 Jul 2021 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ex-Union minister's wife killed for protesting looting
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पी रंगराजन कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम (70) की मंगलवार रात लूटपाट का विरोध करने पर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घरेलू सहायिका से मारपीट कर हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया था। किट्टी कुमार के कपड़े प्रेस करने वाले राजू ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात के कुछ समय बाद ही राजू व उसके साथी राकेश राज को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटपाट का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी सूरज को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। आरोपी राजू पिछले पांच वर्ष से किट्टी कुमार के कपड़े प्रेस कर रहा था।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे पी रंगराजन कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार वसंत विहार के ए-15/19 में अकेली रहती थीं। वह पेशे से वकील थीं। पी रंगराजन की वर्ष 2000 में कैंसर से मौत हो गई थी। उनका बेटा मोहन कुमार उर्फ मोनू बंगलूरू में रहता है, जबकि विवाहित बेटी दिल्ली में रहती है। मंगलवार रात 8.30 बजे डोरबेल बजने पर घरेलू सहायिका मिथिला ने गेट खोला। कपड़े प्रेस करने वाला राजू आया था। घर पर मौजूद किट्टी कुमार ने कहा कि मिथिला को दूसरे कमरे में रखे कपड़े देने को कहा। मिथिला दूसरे कमरे में जाने लगी तो राजू भी पीछे-पीछे चला गया, तभी वह अचानक से मिथिला को पकड़कर कमरे में ले गया और मारपीट कर हाथ-पैर बांध दिए। राजू के साथी किट्टी कुमार से लूटपाट करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने तकिए से मुंह दबाकर किट्टी कुमार की हत्या कर दी और घर में लूटपाट कर तीनों फरार हो गए।
विज्ञापन

मिथिला ने किसी तरह अपने को खोला और इसकी जानकारी अपने पति व देवर को दी। देवर मिथिला को अस्पताल ले गया और अस्पताल से रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। वसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि किट्टी कुमार मृत पड़ी थीं। पुलिस टीम ने आरोपी राजू को वारदात के कुछ समय बाद भंवर सिंह कैंप स्थित उसके घर से पकड़ लिया। मंगलवार दोपहर दूसरे साथी मुनिरका निवासी राकेश राज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय में ड्राइवर है राकेश
आरोपी राकेश विदेश मंत्रालय में अनुबंध पर ड्राइवर है। वह हाल ही में मुनिरका में रहने आया था। राजू ने उसे लूट की रकम में 60 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने ये रकम बरामद कर ली है। राजू घर से छोटा लॉकर भी लूटकर ले गया था। पुलिस ने लॉकर बरामद कर लिया है।

‘नए लोगों को काम पर रख लेती थी मैडम’
किट्टी कुमार के घर में काम करने वाली एक अन्य घरेलू सहायिका वीना को वारदात का पता चलने पर बुधवार सुबह मौके पर पहुंची। वीना ने बताया कि मैडम बहुत भी भोली-भाली थीं। मैडम अंजान आदमी को भी काम पर रख लेती थीं। वह मैडम को नए लोगों को काम पर रखने के लिए मना करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed