फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Everyone coming from outside in Delhi will have corona test

दिल्ली में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का होगा कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मिलेगा प्रवेश

Wed, 19 Aug 2020 05:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Everyone coming from outside in Delhi will have corona test
आनंद विहार बस अड्डे पर हो रही कोरोना जांच - फोटो : amar ujala

राजधानी में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों से आने वाले मजदूर भी शामिल हैं, जिनकी इन दिनों आनंद विहार बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर टेस्टिंग चल रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में विभिन्न बस अड्डों के साथ 250 डिस्पेंसरियों में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसों के अलावा ट्रेनों से लाखों लोग दिल्ली आ रहे हैं। इसमें बड़ा वर्ग मजदूरों का है। इसमें कुछ लोग पहले से ही दिल्ली की विभिन्न फैक्ट्रियों में कार्यरत थे, जोकि लॉकडाउन के कारण अपने-अपने घर लौट गए थे, लेकिन अब वे फिर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर मंगलवार को आनंद विहार बस अड्डे पर दूसरे राज्यों से आने वाले कुल 608 मजदूरों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई, जिनमें से छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार शरीर में रह जाता है मृत वायरस
सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना से संक्रमित रहा कोई भी व्यक्ति अभी तक दोबारा संक्रमण का शिकार नहीं हुआ है। ऐसी कोई रिपोर्ट सरकार के पास नहीं आई है। कुछ लोगों में मृत वायरस होता है, जिससे वह बाद में पॉजिटिव दिख जाता है। अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है, जो कोरोना से ठीक हुआ हो और उसमें दो से तीन महीने बाद फिर से कोरोना के लक्षण दिखे हों।


इस सप्ताह के अंत तक आ सकता है सीरो सर्वे का परिणाम
सीरो सर्वे के दूसरे चरण के टेस्ट के परिणाम को लेकर सत्येंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि इस सप्ताह के अंत तक सीरो सर्वे का परिणाम आ सकता है। उन्होंने कहा कि सीरो सर्वे के पहले चरण में 22 फीसदी से अधिक दिल्ली की जनता में कोरोना को लेकर एंटीबॉडी मिली थी। गौरतलब है कि सीरो सर्वे में लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाते हैं, जिसे जांच करने पर पता चलता है कि अब तक कितने लोग कोरोना से संक्रमित होकर स्वयं ही ठीक हो गए हैं। इन लोगों में कोरोना से लड़ने में उपयोगी एंटीबॉडी पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed