फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Every beneficiary will get ration in correct weight through e-pos machines

Delhi News: ई-पॉस मशीनों से हर लाभार्थी को सही वजन में राशन मिलेगा

Fri, 11 Jul 2025 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Every beneficiary will get ration in correct weight through e-pos machines
ई-पॉस मशीनों से हर लाभार्थी को सही वजन में राशन मिलेगा
विज्ञापन


-दिल्ली सरकार का फैसला, राशन की दुकानों पर डिजिटल वजन मशीनों से जोड़ा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में सभी 1967 राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीनों को डिजिटल वजन मशीनों से जोड़ा जाएगा, इससे हर लाभार्थी को सही वजन में राशन मिलेगा। दिल्ली सरकार ने राशन वितरण को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए ये महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को यह ऐलान किया है।

मंत्री खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ के साथ बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, यह बदलाव राशन वितरण में गलतियों को खत्म करेगा। ई-पॉस मशीनों को वजन मशीनों से जोड़ने से हर लेनदेन का वजन रियल-टाइम रिकॉर्ड होगा, जिससे राशन की चोरी या गड़बड़ी रोकी जा सकेगी।
विज्ञापन

बिना देरी मिलेगा राशन
मंजिंदर सिंह सिरसा ने ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों, खासकर प्रवासियों को बिना देरी राशन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर राशन दुकान पर ओएनओआरसी की जानकारी साफ-साफ प्रदर्शित होनी चाहिए, ताकि प्रवासियों को कोई परेशानी न हो। अगर कोई दुकानदार पात्र व्यक्ति को राशन देने से मना करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed