{"_id":"68b30145e1c56da5be0fc8b7","slug":"even-the-rain-could-not-stop-the-enthusiasm-of-bappas-devotees-ashram-news-c-340-1-del1011-103024-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बारिश भी नहीं रोक पाई बप्पा के भक्तों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बारिश भी नहीं रोक पाई बप्पा के भक्तों का उत्साह
विज्ञापन
नेताजी सुभाष पैलेस में आयोजित महोत्सव में गणपति के दर्शन करने उमड़े भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भगवान गणेश के भक्तों को बारिश भी उनके दर्शन करने से दूर नहीं रख सकती है। ऐसा ही नजारा शनिवार को नेताजी सुभाष पैलेस में लाल बाग का राजा ट्रस्ट की ओर से आयोजित दस दिवसीय गणपति महोत्सव में बप्पा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में देखने को मिला।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बिंदल ने कहा कि हम केवल इस पवित्र आयोजन की शुरुआत करते हैं लेकिन बप्पा की कृपा और इच्छा से उनका गुणगान अनवरत जारी रहता है। बारिश भी भक्तों के जोश को कम नहीं कर सकी। महोत्सव में भक्तों की भीड़ और उनकी भक्ति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने अपने ओजस्वी प्रवचनों और कथा से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान गणपति की विशाल और अलौकिक प्रतिमा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा इतनी भव्य और सुंदर है कि इसे देखकर हृदय प्रफुल्लित हो उठता है। यहां के भक्तों की श्रद्धा और सेवा भाव अद्भुत है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने बताया कि भक्त बड़ी एकाग्रता के साथ भजन-कीर्तन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कामना व्यक्त की कि गणपति बप्पा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।