{"_id":"61dc760e5bbf3011535206da","slug":"entry-is-not-allowed-at-railway-stations-without-masks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैसला: मास्क के बगैर रेलवे स्टेशनों पर नहीं है प्रवेश की इजाजत, सामाजिक दूरी भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला: मास्क के बगैर रेलवे स्टेशनों पर नहीं है प्रवेश की इजाजत, सामाजिक दूरी भी जरूरी
Tue, 11 Jan 2022 01:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:03 AM IST
सार
यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है जबकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की टीमें भी स्टेशनों पर मुस्तैद हैं। रेलवे की तरफ यात्रियों को जागरूक किया जाता रहा है ताकि संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को भी एहतियातों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
आनंद विहार रेलवे स्टेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड संक्रमण के कारण फिलहाल नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से काफी कम है। इस वजह से स्टेशनों पर सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है जबकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की टीमें भी स्टेशनों पर मुस्तैद हैं। रेलवे की तरफ यात्रियों को जागरूक किया जाता रहा है ताकि संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को भी एहतियातों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक रेल प्रशासन ने संक्रमण के मौजूदा हालात को देखते हुए सख्ती और बढ़ा दी है। स्टेशनों पर उदघोषणा के जरिये सामाजिक दूरी और मास्क पहनने सहित यात्रियों से कोरोना से सुरक्षा के लिए सभी एहतियात बरतने के निर्देश नियमित अंतराल पर दिए जा रहे हैं। यात्रियों से बार बार इसके लिए अनुरोध भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल व रेल कर्मी मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी के नियम का यात्रियों से पालन करवाने के लिए विशेष अभियान के तहत जांच भी कर रहे हैं। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

रेल प्रशासन की ओर से बचाव के लिए व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके। स्टेशनों पर तैनात रेल कर्मी बगैर मास्क चलने वाले यात्रियों पर लगातार नजर रख रहे हैं ताकि नियमों की अनदेखी न हो। थोड़ी भी चूक से संक्रमण का प्रसार बढ़ने का खतरा न रहे, इसके लिए रेलवे की तरफ से एहतियातों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।