फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Enthusiasm about vaccine among teenagers is more than before 33182 took dose on second day

दिल्ली: किशोरों में वैक्सीन को लेकर उत्साह पहले से अधिक, दूसरे दिन 33,182 ने ली खुराक

Tue, 04 Jan 2022 10:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 10:25 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 से 17 वर्ष तक की आयु के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ है। दो दिन में राजधानी के 54,204 किशोर टीकाकरण करवा चुके हैं।

विज्ञापन
Enthusiasm about vaccine among teenagers is more than before 33182 took dose on second day
किशोरी को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरे दिन सबसे अधिक किशोरों ने टीकाकरण कराया। मंगलवार देर शाम तक चले टीकाकरण के तहत 33,182 ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। जबकि इससे पहले सोमवार को एक दिन में 21006 किशोरों ने वैक्सीन ली थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 15 से 17 वर्ष तक की आयु के किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ है। दो दिन में राजधानी के 54,204 किशोर टीकाकरण करवा चुके हैं। इन्हें कोवाक्सिन की पहली खुराक दी जा रही है जिसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद इन्हें लेनी है। विभाग के अनुसार राजधानी के सभी 11 जिलों में किशोरों के टीकाकरण के लिए 159 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


सुबह नौ से रात आठ बजे तक इन केंद्रों पर वैक्सीन दी जा रही है। मंगलवार सुबह नौ बजे तक केवल तीन किशोर को ही वैक्सीन लगा था, लेकिन इसके बाद 10 बजे तक यह संख्या बढ़कर 927 हुई। इसके बाद 11 बजे 3999 और फिर दोपहर 12 बजे तक 4926 किशोर वैक्सीन ले चुके थे। इसके बाद दोपहर एक बजे किशोरों की संख्या बढ़ी और इस दौरान 5683 किशोरों ने टीका लगवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम चार बजे सबसे अधिक 5430 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। दिल्ली में अभी 2.68 करोड़ टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1.13 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। मंगलवार को राजधानी में पहली बार 1.97 लाख लोगों ने वैक्सीन लिया है जिसमें किशोर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed