फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Enthused by Punjab victory AAP is now ready to expand nationwide appoints new office bearers

दिल्ली : पंजाब जीत से उत्साहित आप अब राष्ट्रव्यापी विस्तार को तैयार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Tue, 22 Mar 2022 04:18 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 04:18 AM IST
सार

आप पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक सोमवार को संदीप पाठक ने 31 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, उन्हें गुजरात में आप के राजनीतिक मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Enthused by Punjab victory AAP is now ready to expand nationwide appoints new office bearers
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में अपनी शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने देशव्यापी विस्तार की दिशा में पहला कदम उठाया और नौ राज्यों के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इनमें वो राज्य भी शामिल हैं, जहां इस साल और 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


आप पार्टी ने नौ राज्यों के लिए नियुक्त नए पदाधिकारियों के नाम जारी करते हुए अपने बयान में कहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी अन्य राज्यों के लिए अपने पदाधिकारियों के नामों की जल्द घोषणा करेगी। आप जिन राज्यों को अब लक्षित करना चाहती है, उनमें अपना अभियान चलाने और उन राज्यों में पार्टी के आधार का विस्तार करने के लिए उसने अपने अनुभवी नेताओं पर भरोसा किया है। पूर्व में अच्छा प्रदर्शन दिखा चुके कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


आप पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक सोमवार को संदीप पाठक ने 31 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, उन्हें गुजरात में आप के राजनीतिक मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुजरात में इस वर्ष चुनाव होना है। उन्हें पंजाब में पार्टी के राजनीतिक मामलों के सह प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है। आईआईटी दिल्ली के संकाय सदस्य पाठक को आप का चाणक्य कहा जाता है। आप पार्टी के सूत्रों के मुताबिक वह कई वर्षों से पर्दे के पीछे से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने ही पंजाब में संपूर्ण संगठन कैडर बनाया है। उन्होंने राज्य में सटीक और वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने, उम्मीदवारों के चयन और पंजाब में आप की शानदार जीत के लिए पूरी रणनीति तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने दिल्ली से अपने विधायक जरनैल सिंह को पंजाब में पार्टी के राजनीतिक मामलों के प्रभारी के रूप में बरकरार रखा है। पाठक गुजरात में दिल्ली से आप के विधायक गुलाब सिंह की जगह लेंगे। गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों के प्रभारी रहे सिंह अब राज्य में चुनाव प्रभारी के रूप में काम करेंगे। आप ने इस साल भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी अपना ध्यान समान रूप से केंद्रित कर रखा है। पार्टी ने अपनी राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दुर्गेश पाठक को पहाड़ी राज्य में आप के राजनीतिक मामलों का प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं।

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राज्य के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। जैन ने हाल ही में घोषणा की थी कि पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीट पर चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर नजर रखते हुए आप ने दिल्ली के बुराड़ी से अपने विधायक संजीव झा को जनजातीय बहुल राज्य में पार्टी के राजनीतिक मामलों का प्रभारी नियुक्त किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय को कांग्रेस शासित राज्य में पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा के लिए आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को राज्य में पार्टी के राजनीतिक मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज को हरियाणा के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद महाबल मिश्र के बेटे और दिल्ली के द्वारका से आप विधायक विनय मिश्रा को पार्टी ने राजस्थान का प्रभारी बनाया है, जहां अगले साल चुनाव होने हैं। आप ने अपने नेता ए राजा को केरल में पार्टी के राजनीतिक मामलों का प्रभारी नियुक्त किया है और दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती को दक्षिणी राज्य में चुनाव प्रभारी बनाया है। आप के वरिष्ठ नेता और पार्टी के संस्थापकों में से एक राजेश शर्मा असम में पार्टी के राजनीतिक मामलों के प्रभारी के रूप में काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed