{"_id":"60ce49758ebc3e6ef9051669","slug":"engineer-youth-was-doing-business-of-malana-cream-ashram-news-noi588574994","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर युवक कर रहे थे मलाना क्रीम का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर युवक कर रहे थे मलाना क्रीम का धंधा
विज्ञापन
नई दिल्ली। नशे की लत पूरी करने के लिए दो इंजीनियर युवक मादक पदार्थों के सप्लायर बन गए। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कालकाजी निवासी रिद्म राणा, दोस्त फरीदाबाद के सूरजकुंड निवासी सर्वेश चौधरी और हिमाचल प्रदेेश के मंडी के गांव वाली निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1206 ग्राम मलाना क्रीम के अलावा एक कार व ट्रक भी जब्त किया है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राकेश हिमाचल से मलाना क्रीम लाकर दोनों इंजीनियर को देता था। इसके बाद पॉश इलाकों में दोनों मलाना क्रीम सप्लाई कर दिया करते थे।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त बीके सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों का धंधा करने वाले आरोपी वसंत कुंज में फोर्टिस अस्पताल के पास आने वाले हैं। आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राकेश ट्रक में मलाना क्रीम लेकर हिमाचल से दिल्ली आया था। उसे हर एक ट्रिप पर 25 से 30 हजार रुपये मिलते थे। वहीं मुख्य आरोपी रिद्म राणा ने बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। उसने फरीदाबाद के एक कॉलेज से बीटेक कर रखी है। यहां उसने ड्रग्स लेना शुरू किया।
विज्ञापन
अपने शौक को पूरा करने के लिए वह खुद भी नशे का धंधा करने लगा। वहीं सर्वेश चौधरी भी रिद्म के साथ एक ही कॉलेज में पढ़ता था। दोनों ने इंजीनियरिंग की है। वह भी रिद्म के साथ मिलकर पहले नशा करता था। बाद में वह मलाना क्रीम बेचने लगा था। आरोपी पॉश इलाकों में 10 से 15 हजार रुपये की 10 ग्राम मलाना क्रीम बेचते थे।