फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Emphasis on physiotherapy in cancer patient recovery

Delhi News: कैंसर मरीजों की रिकवरी में फिजियोथेरेपी पर जोर

Tue, 15 Sep 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on physiotherapy in cancer patient recovery
नई दिल्ली। राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र (आरजीसीआईआरसी) ने अपने रोहिणी केंद्र में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे 2026 के मौके पर वॉरियर्स मीट 4.0 एवरी स्टेप, ए विक्ट्री कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कैंसर से उबरे मरीज, डॉक्टर, प्रबंधन और फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए। विशेषज्ञों की चर्चा, मरीजों की कहानियां, प्रस्तुतियां और रिहैबिलिटेशन से जुड़ी गतिविधियां हुईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा बिकॉज मूवमेंट इज द बिगिनिंग ऑफ हीलिंग विषय पर पैनल चर्चा रहा। चर्चा का संचालन डॉ. अर्चना अत्रेजा ने किया। पैनल में यह बात निकलकर आई कि फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन सिर्फ इलाज के बाद की रिकवरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कैंसर की पूरी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें मेडिकल, पीडियाट्रिक, रेडिएशन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञों ने भाग लिया। आरजीसीआईआरसी के सीईओ डॉ. गंगवार ने कहा किरिकवरी का मतलब है मरीजों को उनकी ताकत, चलने-फिरने की क्षमता, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता वापस दिलाना। इसलिए फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन पूरे कैंसर केयर का अहम हिस्सा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed