फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Emergency landing of airvistara flight passengers lives were at danger all saved

दिल्ली: एयर विस्तारा फ्लाइट की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, खतरे में पड़ गई थी यात्रियों की जान, सभी सुरक्षित

Thu, 17 Feb 2022 12:29 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 PM IST
सार

फ्लाइट में 28 क्रू मेंबर समेत 147 यात्री सवार थी। तकनीकी खराबी के चलते सबकी जान खतरे में थी। पायलट की सूझबूझ के चलते सबकी जान बच गई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन
Emergency landing of airvistara flight passengers lives were at danger all saved
Air Vistara

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हादसा टल गया। दिल्ली से अमृतसर जाने वाले एक विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी की वजह से इसे वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया। विमान में सवार क्रू मेंबर समेत 146 यात्री सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतार लिया गया। डीजीसीए मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अमृतसर जा रहे एक विस्तारा के विमान में अचानक से उड़ान भरने के बाद हाइड्रोलिक ब्रेक नहीं काम कर रहा था। विमान चालक ने तकनीकी खराबी की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को दी। साथ ही यात्रियों से कहा गया कि विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद एटीसी के निर्देश पर इमरजेंसी लैंडिंग की तमाम कवायद एयरपोर्ट पर पूरी की गई।

विज्ञापन

इस दौरान एटीसी ने लोकल स्टैंड बाई करने का निर्देश दिया। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर सभी मानकों का अनुपालन कर विमान को सफलतापूर्वक रनवे संख्या 28 पर उतार लिया गया। इमरजेंसी लैडिंग के बाद विमान में बैठे यात्रियों को उतारकर उसे जांच के लिए पार्किंग वे ले जाया गया। विमान के यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। विमान कंपनी आई तकनीकी खराबी की जांच डीजीसीए कर रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह 10:15 बजे सूचना दिल्ली पुलिस को मिली थी। इसके बाद मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed