फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Elevated road to solve traffic problem in DU

Delhi News: डीयू में यातायात की समस्या दूर करने के लिए एलिवेटेड रोड

Wed, 24 May 2023 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Elevated road to solve traffic problem in DU
प्रशासन सरकार को भेजेगा प्रोजेक्ट, अच्छे फूड कोर्ट भी बनाए जाएंगे
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस व डीयू की पहल के तहत लगा सुरक्षा चिंतन शिविर
विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस से गुजरने वाली सड़कों पर यातायात की समस्या को दूर करने की योजना बना रहा है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कैंपस में एक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रोजेक्ट सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, प्रशासन छात्रों के लिए परिसर में बेहतर खाने के स्टॉल की व्यवस्था करने पर भी काम कर रहा है। इसके तहत अच्छे फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही एक कमेटी भी गठित की जाएगी। दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय की एक पहल के तहत लगे सुरक्षा चिंतन शिविर में यह जानकारी कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने दी।
कुलपति ने फूड कोर्ट के लिए कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता को कमेटी बनाने का आह्वान भी किया है। उत्तरी जिला पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय की एक पहल के तहत बुधवार को संयुक्त सुरक्षा चिंतन शिविर आयोजित किया गया। सिविल लाइंस स्थित जीओस मैस में आयोजित इस शिविर में विवि और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डीयू के कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय से पुलिस विभाग को जो सहायता चाहिए, उसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


शिविर में डीयू के अधिकारियों ने अनेक मुद्दों पर पुलिस का ध्यान दिलाया। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी कई समाधानों सहित अनेक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कारवाई। कुलपति ने कहा कि बच्चों में समाज, परिवार व शिक्षकों का डर काफी घटा है, लेकिन पुलिस का डर अभी बाकी है। अगले 10-15 वर्षों में पुलिस और विश्वविद्यालयों की चुनौतियां बढ़ने वाली हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि शिक्षक विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दें जिससे कि उनका व्यवहार भी अच्छा हो और आचरण भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी देते हुए बताया कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में 46 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन स्थलों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। विभागाध्यक्षों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर विचार रखते हुए डीसीपी ने जानकारी दी कि ड्रग्स के मामलों की जांच के लिए टेस्ट किट मंगवाई जा रही हैं। कॉलेज ऐसे मामलों की सूचना दें तो पुलिस आरोपियों की जांच मौके पर ही करके कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, डीयू दक्षिणी दिल्ली परिसर के निदेशक प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, प्रॉक्टर प्रो. रजनी अब्बी, एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो समेत डीयू के अन्य अधिकारी व डीसीपी ट्रैफिक आरपी मीणा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed