फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   electricity demand touches the 6921 mw mark

बिजली की मांग 6,921 मेगावाट दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
electricity demand touches the 6921 mw mark
नई दिल्ली। गर्मी बढ़ने के साथ ही राजधानी में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। उमस भरी गर्मी में हर घर व कार्यालय में एसी, कूलर व पंखा चलने की वजह से बिजली की मांग बुधवार को बढ़कर 6,921 मेगावाट तक पहुंच गई। यह स्थिति तब है जब दिल्ली पुरी तरह से अनलॉक भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस साल बिजली की मांग 7900 मेगावॉट तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि 6,921 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग अब तक गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की वजह से बिजली की मांग भी अधिकतम तक पहुंच रही है। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के रीयल-टाइम डाटा के मुताबिक बिजली की पीक डिमांड बुधवार दोपहर 3:10 बजे 6,921 मेगावाट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पिछला पीक 6,592 मेगावाट मंगलवार को दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक इस साल दिल्ली में बिजली की सबसे ज्यादा मांग पिछले साल के उच्चतम स्तर 6,314 मेगावाट को पार कर गई है। बिजली प्रदाता कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) ने अपने क्षेत्रों में 2,937 मेगावाट और 1,558 मेगावाट मांग को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार दोपहर बिना किसी नेटवर्क बाधा और बिजली आउटेज के इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक 1,974 मेगावाट बिजली की मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस साल लॉकडाउन और मौसम की वजह से दिल्ली की पीक पावर डिमांड 7,000 मेगावाट से 7,400 मेगावाट के बीच रहने की उम्मीद है। यह भी कहा कि आज की जैसी स्थिति है इससे यह भी कहा जा सकता है कि 7,900 मेगावाट तक बिजली की मांग बढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed