'अंकल अपने घर ले गए थे मां': दूध लेने गई आठ साल की बच्ची, रास्ते से घर ले गया पड़ोसी; वहां की दरिंदगी
दिल्ली के रोहिणी इलाके में सुबह पड़ोस की दुकान से दूध लेने गई आठ साथ की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पड़ोस में रहने वाले 40 साल का आरोपी मुंह दबाकर बच्ची को अपने घर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केएन काटजू मार्ग इलाके में घर से दूध लेने के लिए निकली आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रास्ते में पड़ोस में रहने वाला 40 साल का आरोपी बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
रोहिणी इलाके में रहती है बच्ची
पुलिस ने इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपने परिजनों और दो भाई बहनों के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। उसकी मां घरों में काम करती है। जबकि उसके पिता रिक्शा चलाते हैं।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे उसने बच्ची को 50 रुपये देकर पास की दुकान से दूध लाने के लिए भेजा था। घर वापस आने में देर होने पर परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। दुकानदार से पूछताछ कर पता चला कि बच्ची दूध लेकर जा चुकी है। परिवार वाले आस पास तलाश कर रहे थे, इसी दौरान उसने दिनेश को बेटी का हाथ पकड़े हुए आते देखा। मां को देखकर बेटी रोने लगी। काफी पूछताछ करने पर बच्ची ने दिनेश की ओर इशारा कर बताया कि वह मुंह दबाकर उसे अपने साथ घर ले गया। जहां उसने उसके साथ गलत काम किया।
घटना के बाद आरोपी हो गया था फरार
इसी बीच दिनेश वहां से फरार हो गया। बच्ची की मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाने के बाद उसका मेडिकल करवाया। फिर बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।