फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   effect of Bharat Bandh reach Delhi Security tightened on NCR borders protesters not allowed to enter Farmers Movement 

भारत बंद : दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर सुरक्षा चाक-चौबंद, प्रदर्शनकारियों को प्रवेश की अनुमति नहीं

Mon, 27 Sep 2021 06:59 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 06:59 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत बंद के मद्देनजर एहतियातन राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।

विज्ञापन
effect of Bharat Bandh reach Delhi Security tightened on NCR borders protesters not allowed to enter Farmers Movement 
बॉर्डर पर पुलिस का शख्त पहरा, फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के कुल 40 संगठनों ने आम लोगों के साथ-साथ कई राजनीतिक पार्टियों से भी समर्थन मांगा है। भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली पुलिस एक्शन में है। उत्तर प्रदेश से आने वाले किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर स्थित गाजीपुर में किसानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


'किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार'
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत बंद के मद्देनजर एहतियातन राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। अधिकारी ने कहा कि शहर की सीमाओं पर तीन जगह प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से किसी को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हमारी पुलिस तैयार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारत बंद का कोई आह्वान नहीं है, लेकिन हम घटनाक्रम पर ध्यान रख रहे हैं और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बंद : क्या-क्या खुला रहेगा, क्या बंद?
भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि यह बंद सोमवार को सुबह 6 बजे से लोकर शाम चार बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, एंबुलेंस, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी सेवा पर कोई रोक नहीं रहेगी।

भारत बंद का असर बाजार व फैक्ट्री पर रह सकता है बेअसर
भारत बंद का असर दिल्ली में न के बराबर पड़ सकता है। राजनीतिक पार्टियों ने बंद को समर्थन देने का जरूर एलान किया है। लेकिन व्यापारिक संगठनों को इस बंद से लेकर कोई सरोकार नहीं है। ज्यादातर व्यापारिक नेताओं ने सोमवार को बाजार व दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। यह भी कहा है कि बंद को लेकर व्यापरियों के बीच किस तरह की अपील भी नहीं की गई है और न ही व्यापारिक संगठनों ने ही इस तरह की कोई बैठक की है। सोमवार को भारत बंद का असर दिल्ली में बेअसर रहने की संभावना है। फैक्ट्री, दुकान, मॉल, जिम, फटपाथ मार्केट समेत ट्रेडर्स एसोसिएशन का कहना है कि त्योहार के महीने में बंद का कोई मतलब नहीं है।


कई राजनीतिक दलों का समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, आंध्र प्रदेश सरकार, तृणमूल कांग्रेस ,माकपा, जेडीएस, तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके इस बंद को समर्थन देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed