{"_id":"5d1916e38ebc3e3cd07a3122","slug":"education-ashram-news-noi446482890","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के प्रकोप के कारण एक सप्ताह बढ़ी आठवीं कक्षा तक की छुट्टियां, 8 जुलाई को खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के प्रकोप के कारण एक सप्ताह बढ़ी आठवीं कक्षा तक की छुट्टियां, 8 जुलाई को खुलेंगे स्कूल
Mon, 01 Jul 2019 09:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। गर्मी के प्रकोप के कारण दिल्ली सरकार ने 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। अब 8वीं कक्षा तक के स्कूल 8 जुलाई से खुलेंगे। हालांकि 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल निर्धारित समय पर खुलेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट में कहा कि दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूलों में 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश एक सप्ताह और बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के निर्धारित समय के मुताबिक सभी कक्षाओं के लिए स्कूल 1 जुलाई से खुलने थे, लेकिन छोटे बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लगातार तेज गर्मी से हर दिल्लीवासी परेशान है। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल निर्धारित समय 1 जुलाई से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री का कहना है कि दिल्ली में मानसून आने के बाद तापमान में गिरावट आएगी, तभी 8वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे।