फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Economic Offenses Wing arrested the accused from delhi airport

दिल्ली: शातिर ने सरकार को 158 करोड़ का पहुंचाया नुकसान, आर्थिक अपराध शाखा ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jun 2021 08:24 AM IST
सार

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम विहार निवासी अमनपुनीत सिंह कोहली (34) के रूप में हुई है। वर्ष 2017 में आईसीआईसीआई बैंक ने शाखा में शिकायत दी। 

विज्ञापन
Economic Offenses Wing arrested the accused from delhi airport
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

फर्जी कागजात के जरिए आयात शुल्क क्रेडिट प्राप्त कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने वाले एक भगोड़ा आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा ने आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से दिल्ली आ रहा था। गिरफ्तार आरोपी का एक सहयोगी पहले गिरफ्तार हो चुका है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम विहार निवासी अमनपुनीत सिंह कोहली (34) के रूप में हुई है। वर्ष 2017 में आईसीआईसीआई बैंक ने शाखा में शिकायत दी। 
विज्ञापन


जिसमें कहा गया कि उनके 18 खाताधारकों ने नारायणा विहार शाखा में 467 विदेशी आवक प्रेषण प्रमाण पत्र(एफआईआरसी)जमा किए थे। पिछले दो साल के बीच जमा एफआईआरसी कथित तौर पर कॉर्पोरेशन बैंक भीकाजी कामा प्लेस दिल्ली की ओर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके आधार पर आरोपियों की कंपनी को आईसीआईसीआई बैंक ने बैंक वसूली प्रमाण पत्र(बीआरसी) जारी कर दिए। जिसकी मदद से कंपनी ने विदेश व्यापार महानिदेशालय से निर्यात में लाभ प्राप्त किया था। जिससे सरकार के राजकोष में 158 करोड़ का नुकसान हुआ।  

शिकायत पर शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में कॉर्पोरेशन बैंक की ओर से जारी सभी एफआईआरसी फर्जी पाए गए। छानबीन में पता चला कि अमनपुनीत सिंह कोहली और अंगद पाल सिंह ने मिलीभगत से अपने कर्मचारियों के नाम पर फर्म बनाकर कारोबार किया था। 

अन्य देशों में उनके संपर्क थे, जहां वे उच्च मूल्य पर माल का निर्यात करते थे। लेकिन वास्तव में व्यापार लाभ लेने के लिए विदेशी आवक प्रेषण प्रमाण पत्र जैसे जाली दस्तावेज बनाए जाते थे। इसमें बैंक अधिकारियों के मिलीभगत की आशंका है। पुलिस ने छानबीन करते हुए एक  आरोपी अंकित कपूर को पहले गिरफ्तार कर लिया था। 

10 जून को अमनपुनीत सिंह कोहली के मुंबई से दिल्ली आने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने एयरपोर्ट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह मूलत: मुंबई का रहने वाला है। वह व्यवसायिक उद्देश्य से अंगद से मिलने दिल्ली आता था। 

उसके मुताबिक अंगद और अंकित बैंक कर्मियों से मिलकर फर्जी कागजात तैयार करते थे। आरोपी के मुताबिक मुख्य आरोपी अंगद यूएस के कैलिफोर्निया जेल में बंद है। अंगद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कानूनी मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed