फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Easy sst paper makes the student happy

सीबीएसई की दसवीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं समाप्त

Thu, 19 Mar 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Easy sst paper makes the student happy
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं सोशल साइंस के आसान पेपर के साथ ही समाप्त हो गई। अब दसवीं के छात्रों के लिए अंतिम पेपर 20 मार्च को कंप्यूटर ऐप्लिकेशन और इंर्फोमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नॉलॉजी का होगा। इन्हें काफी कम बच्चे अतिरिक्त पेपर के रुप में लेते हैं। कोरोना वायरस के कारण परीक्षा केंद्रों को दी गई एडवायजरी के अनुसार बुधवार को सोशल साइंस की परीक्षा में भी छात्रों को एक-एक मीटर की दूरी पर बिठाकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार सोशल साइंस का पेपर आसान था और प्रश्न सीधे पूछे गए थे। इस कारण से काफी छात्रों का पेपर समय से पहले पूरा हो गया। मानचित्र वाले प्रश्न भी आसान थे, जिससे छात्र अच्छे अंक आने की उम्मीद कर रहे हैं। एक-एक अंक वाले कुछ प्रश्न उलझाऊ थे लेकिन आसान होने के कारण वह भी हल हो गए। मुख्य विषयों का अंतिम पेपर होने के कारण छात्रों के चेहरे पर काफी खुशी थी।
विज्ञापन

सोशल साइंस के टीजीटी शिक्षक सत्येन्द्र कुमार तोमर ने बताया कि पूरे प्रश्न पत्र में एनसीईआरटी किताबों से ही प्रश्न पूछे गए थे। एक दो सवालों में छात्रों को थोड़ी परेशानी हुई। एक-एक अंक के प्रश्न भी ठीक थे। औसत अंक लाने वाला छात्र भी 80 में से 55 से अधिक अंक ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब सीबीएसई का फोकस बारहवीं की परीक्षाओं को बाधा-रहित पूरा कराने पर है। मालूम हो कि 12वीं के अभी पंजाबी, हिंदी, कंप्यूटर साइंस, ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडीज, समाज शास्त्र, होम साइंस व बॉयो टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed