फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   earth hour to be celebrated on 27 march appeal to shut down power equipment from 8:30 pm to 9:30 pm

27 मार्च को मनाया जाएगा अर्थ आवर, बिजली उपकरण को रात साढे आठ से साढे नौ बजे तक बंद रखने की अपील

Tue, 23 Mar 2021 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 01:28 AM IST
सार

-अपव्ययी आदतों को छोड़ने के लिए हर साल अर्थ ऑवर मनाने की परंपरा है
-बिजली कंपनियां भी अर्थ आवर के दौरान गैर जरूरी लाइट्स को बंद रखेंगे

विज्ञापन
earth hour to be celebrated on 27 march appeal to shut down power equipment from 8:30 pm to 9:30 pm
earth hour - फोटो : shutterstock.com

विस्तार

धरती को बचाने के लिए 27 मार्च को अर्थ आवर मनाया जाएगा। शनिवार रात 8:30 बजे से रात 9:30 बजे तक दिल्ली वाले इस दौरान स्वेच्छा से बिजली उपकरणों को बंद रखेंगे। दिल्ली में बिजली उपलब्ध कराने वाले दोनों मुख्य निजी कंपनियों ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि दुनियाभर में मनाए जा रहे अर्थ आवर में शामिल हों और स्वेच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैर जरूरी लाइट्स व बिजली उपकरण बंद रखें। बिजली कंपनियां भी अर्थ आवर के दौरान गैर जरूरी लाइट्स को बंद रखेंगे। 

विज्ञापन


अपव्ययी आदतों को छोड़ने के लिए हर साल अर्थ ऑवर मनाने की परंपरा है। यह संदेश दिया जाता है कि ऐसी जीवनशैली अपनाएं जो धरती के अनुकूल हो। अर्थ आवर इसी दिशा में एक कदम है। यह एक का सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए, अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें।
विज्ञापन


बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा 45 लाख उपभोक्ताओं और क्षेत्र के 1.8 करोड़ निवासियों से अपील करते हैं कि धरती और आने वाली पीढ़ियों के लिए सही कदम उठाएं। प्राकृतिक दुनिया की रक्षा कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थ आवर के दौरान बचाई गई बिजली के आंकड़े
साल        दिल्लीवालों द्वारा अर्थ आवर में बचाई गई बिजली

. 2020        लगभग 79 मेगावॉट
. 2019        करीब 279 मेगावॉट
. 2018        305 मेगावॉट
. 2017        290 मेगॉट
. 2016        230 मेगावॉट
. 2015        200 मेगावॉट
. 2014        250 मेगावॉट
. 2013        250 मेगावॉट
. 2012        240 मेगावॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed